
सोशल मीडिया में जिला शिक्षा अधिकारी का वायरल मैसेज
सरगुजा डीईओ ने सीएम की सभा में 10-10 शिक्षक लाने का निर्देश दिया
सरगुजा। जिले में एक विवादास्पद व्हाट्सएप मैसेज सामने आया है। मैसेज में जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से शिक्षकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में भीड़ जुटाने का निर्देश दिया गया है।
मैसेज में संकुल समन्वयकों को 13 मई को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए अपने साथ 10-10 शिक्षकों को लाने का आदेश दिया गया है। साथ ही सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल से सेल्फी लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजने को कहा गया है।



जब इस मामले में नई पहल ने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस मैसेज को फर्जी बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया में शिक्षकों को भीड़ जुटाने का मैसेज वायरल होने की चर्चा जोरों पर है। नई पहल इस वायरल मैसेज की पुष्टि नहीं करता है।




