The specified slider id does not exist.

बांकीपुर के चुनाव में पसीना बहाने वाले भाजयुमो नेता ध्यानचंद पहुंचे दिल्ली, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सूरजपुर/दिल्ली|भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण समारोह में आज सूरजपुर के युवा नेतृत्व की सक्रिय मौजूदगी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भाजयुमो के कद्दावर नेता ध्यानचंद गुप्ता ने विशेष रूप से पहुंचकर नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

बांकीपुर से दिल्ली तक का ‘खास’ रिश्ता

ध्यानचंद गुप्ता का नितिन नबीन के साथ केवल एक कार्यकर्ता और नेता का ही संबंध नहीं है, बल्कि चुनाव की तपिश में साथ काम करने का एक गहरा अनुभव भी जुड़ा है। गौरतलब है कि नितिन नबीन के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर (बिहार) में ध्यानचंद गुप्ता ने एक माह तक रहकर धुआंधार प्रचार किया था। मैदानी स्तर पर उनके इसी समर्पण और सक्रियता के चलते पदभार ग्रहण के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी उपस्थिति को संगठन के प्रति निष्ठा के रूप में देखा जा रहा है।

देशभर के कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

​दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए भाजपा के दिग्गज नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान ध्यानचंद गुप्ता ने अन्य राष्ट्रीय नेताओं से भी भेंट की और छत्तीसगढ़ व सूरजपुर जिले में चल रही संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।

“नितिन नबीन जी का नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा”: ध्यानचंद गुप्ता

​समारोह के बाद ध्यानचंद गुप्ता ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा:

नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करना हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है। मुझे उनके विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में कार्य करने का अवसर मिला था, जहाँ मैंने उनकी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके प्रेम को करीब से देखा है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। हम युवा कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail