
दुकान में लगी आग का वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके देखे
अंबिकापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी चौक में स्थित गीता प्रिंटर्स एन्ड स्टेशनरी दुकान में आज शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी।
आग दुकान के ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पहली मंजिल तक फैल गई। दुकान के बगल में लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल होने के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।



घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।




