बोर्ड परीक्षा की टॉपर सूची में विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल का हैट्रिक
इस लिंक पर क्लिक करे सुने टॉपर छात्रा श्रुति मंगतानी के टॉपर्स टिक्स
मनेन्द्रगढ़। शहर की वार्ड क्रमांक 11 की रहने वाली विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा श्रुति मंगतानी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12 वी बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर को गौरवांवित किया है। आपको बता दे कि विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल से लगातार तीसरी बार छात्रों ने मेरिट में जगह बनाकर हैट्रिक लगाई हैं। श्रुति ने कॉमर्स संकाय से 97. 4 प्रतिशत अंक लाया है। श्रुति कपड़ा व्यवसायी राकेश मंगतानी की सुपुत्री है। श्रुति का लक्ष्य सीए बनना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के साथ ही गुरुजनों को दिया है।










श्रुति मंगतानी की सफलता वाकई प्रेरणादायक है। उन्होंने न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। लगातार तीसरी बार मेरिट में जगह बनाना साबित करता है कि विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षा प्रणाली कितनी प्रभावी है। श्रुति का सीए बनने का लक्ष्य और उनकी मेहनत उन्हें और ऊँचाइयों तक ले जाएगी। उनकी सफलता में उनके परिवार और शिक्षकों का योगदान भी सराहनीय है। क्या आपको नहीं लगता कि ऐसी उपलब्धियों को और अधिक प्रचारित किया जाना चाहिए?