
लगातार तीन वर्षों से राज्य में टॉपर्स देकर विद्यालय ने लगाई हैट्रिक
12वीं की श्रुति मंगतानी राज्य में दूसरे स्थान पर, 10वीं में आदित्य तिग्गा ब्लॉक टॉपर
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं की छात्रा श्रुति मंगतानी ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 10वीं के छात्र आदित्य तिग्गा ने 600 में से 576 अंक प्राप्त कर विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय स्तर पर कक्षा 12वीं में अनुष्का सिन्हा 87.60% के साथ दूसरे और पी. विद्या 85.40% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 10वीं में रीत शर्मा 92.50% के साथ दूसरे और राशु सिंह बघेल 89.50% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय लगातार तीन वर्षों से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
सत्र 2023-24 में श्रुति रोहरा ने 96.2% अंकों के साथ राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया। सत्र 2024-25 में विद्यालय के एक छात्र ने 97.16% अंकों के साथ राज्य में दसवां स्थान हासिल किया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी टॉपर छात्रों का तिलक लगाकर, मिठाई और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। प्राचार्य श्रीमती इंद्रा सेंगर और सचिव संजय सिंह सेंगर ने सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी।








