The specified slider id does not exist.

17 मई से फिर से शुरू होगा IPL, 3 जून को होगा फाइनल मुकाबला

Share this post:

17 मैच 17 मई से 3 जून के बीच 6 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे, बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद शेष लीग मैचों की मेजबानी करेंगे

IPL मैच का नया शेड्यूल

खेल डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के बाकी मैचों के शेड्यूल के ऐलान का इंतजार सोमवार (12 मई) को खत्म हो गया। प्लेऑफ के 4 मुकाबलों समेत कुल 17 मैच 17 मई से 3 जून के बीच 6 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद शेष लीग मैचों की मेजबानी करेंगे।

17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच के साथ आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत होगी। तनाव बढ़ने के कारण 9 मई को बीच में ही रोका गया पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच जयपुर में 24 मई को खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने अभी प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू का ऐलान नहीं किया है। 29 मई को क्वालिफायर -1 होगा। 30 मई को एलिमिनेटर, 1 जून को क्वालिफायर – 2 और 3 जून को फाइनल होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 9 मई को एक हफ्ते के लिए आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया था। वह सीजफायर के बाद एक बार फिर टूर्नामेंट को शुरू करने को तैयार है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों को विदेशी खिलाड़ियों को भारत वापस बुलाने के लिए कह दिया था। गुजरात टाइटंस ने रविवार (12 मई) को ही प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। सोमवार (12 मई) को यह खबर आई कि मुंबई इंडियंस मंगलवार (13 मई) को प्रैक्टिस शुरू करेगी। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और पंजाब किंग्स तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं।

फिर से खेला जाएगा पंजाब-दिल्ली मैच

आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच के साथ होगी। तनाव बढ़ने के कारण 9 मई को बीच में ही रोका गया पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच जयपुर में 24 मई को खेला जाएगा।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail