
नई लेदरी नगर पंचायत की समस्याओं पर राज्यपाल का एक्शन
जल प्रदाय योजना, भूमि बंदोबस्त और नागरिकों को बेघर होने से बचाने के लिए कलेक्टर को निर्देश
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई लेदरी नगर पंचायत की तीन प्रमुख समस्याओं पर संज्ञान लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने राज्यपाल रमेन डेका को 27 मार्च 2025 को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला दौरे के दौरान तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे थे।

पहला ज्ञापन नगर पंचायत नई लेदरी का भूमि बंदोबस्त कराने से संबंधित है। दूसरा ज्ञापन अमृत मिशन 2.0 के तहत जल प्रदाय योजना के क्रियान्वयन के लिए है। तीसरा ज्ञापन नगर पंचायत के नागरिकों को बेघर होने से बचाने और नगर पंचायत को उजड़ने से रोकने के संबंध में है।



राज्यपाल कार्यालय ने अब मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर को पत्र जारी किया है। पत्र में कलेक्टर डी राहुल वेंकट को इन समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई से आवेदक और राज्यपाल सचिवालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।





