पीएम मोदी ने गुप्त बैठक में दिया था “ऑपरेशन सिंदूर” नाम

Share this post:

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। बीती रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल अटैक में निशाना बनाया। इन आतंकी कैम्पों में जैश, हिजबुल जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालय और ठिकाने भी शामिल हैं।

भारतीय सेना ने इस बदले की कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा है। हालांकि, इस ऑपरेशन का नाम पीएम मोदी ने खुद दिया था। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद यानी बीती रात ये अटैक किया गया, जिसमें लगभग 250 आतंकी मारे गए हैं। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के चीफ के साथ कई बैठक की थी। इन गुप्त बैठकों में पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हमारी कई महिलाओं को विधवा किया और पुरुषों को मारकर सिंदूर हटाया है। हमें इसका जवाब देते हुए बड़ी कार्रवाई करनी है। पीएम ने इसी कारण इस सैन्य ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखा था।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail