नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय बचपन प्ले स्कूल में मंगलवार को कक्षा एल.के.जी एवं यू.के.जी के छात्र-छात्राओं के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, और उच्चारण क्षमता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग तरह की नैतिक, पौराणिक एवं ज्ञानवर्धक कहानियां बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- कक्षा एल.के.जी ‘अ’:
- प्रथम: अरफिया मेमन एवं सिद्धी देवानी
- द्वितीय: शिवांश तिवारी
- तृतीय: तवीशी तिवारी एवं कनिष्क शुक्ला
- कक्षा एल.के.जी ‘ब’:
- प्रथम: रियांश अग्रहरि एवं रूत्वी दगावकर
- द्वितीय: जबजोत कौर, काश्वी रजक, रक्षिता यादव एवं सृष्टि तल्लानी
- तृतीय: आस्वी अग्रवाल एवं अवीश्री मुखर्जी
- कक्षा एल.के.जी ‘स’:
- प्रथम: विहाना फरमानिया एवं आरिका दर्शन
- द्वितीय: इशिका पटेल, समायरा सिंह, आस्वी कनौजिया
- तृतीय: शौविक चंद्र दास एवं सैवी तिवारी
- कक्षा यू.के.जी ‘अ’:
- प्रथम: स्पृहा अग्रवाल एवं अद्वैत दास
- द्वितीय: लीरिशा जैन, शिवार्थ जायसवाल
- तृतीय: प्रांसी सिंह, अभिज्ञा सिंह, भूमि सिंह चौहान
- कक्षा यू.के.जी ‘ब’:
- प्रथम: वेदिका अग्रवाल एवं वृंदा पोद्दार
- द्वितीय: वैष्णवी यादव एवं अर्पिता अग्रवाल
- तृतीय: हरषिल छत्तानी
- कक्षा यू.के.जी ‘स’:
- प्रथम: शाश्वत डे एवं ख्याति दुबे
- द्वितीय: वीरजा ताम्रकार, धनिश कोरी
- तृतीय: ओजस्वी बोथरा, गरिमा सिंह एवं आशवी वर्मा
कल्पना शक्ति बढ़ाने का सुंदर माध्यम
संस्था की डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, “स्टोरी टेलिंग बच्चों की कल्पना शक्ति को बढ़ाने का सुंदर माध्यम है। हम आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहेंगे।” संस्था की काउंसलर सोनाली दास ने बताया कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कक्षा एल.के.जी एवं यू.के.जी की शिक्षिकाओं वैष्णवी जायसवाल, राशि गुप्ता, आरिका खान, फरहीन बानो, प्रीति मैम, रश्मि प्रसाद, प्रियंका सिंह, शिल्पी सिन्हा, रुचि सेन, सबा परवीन तथा महक सोनी आदि का सराहनीय योगदान रहा।







