The specified slider id does not exist.

पंडरिया में जल क्रांति : 13 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन विधायक भावना बोहरा ने किसानों को दी ‘जल सुरक्षा’ की सौगात

Share this post:

मुख्यमंत्री साय और वित्त मंत्री चौधरी का जताया आभार, 150 करोड़ से अधिक की जल परियोजनाएं विधानसभा को कृषि का नया हब बनाएंगी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। विधानसभा के किसानों के लिए आज का दिन ‘समृद्धि और जल सुरक्षा’ का नया अध्याय लेकर आया। विधानसभा क्षेत्र, जहां कृषि ही आय का मुख्य स्रोत है, वहाँ की विधायक भावना बोहरा के अथक और सतत प्रयासों से क्षेत्र को 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपये से अधिक की कृषि, सिंचाई और जल संरक्षण परियोजनाओं की सौगात मिली है। विधायक बोहरा ने आज ग्राम छीरपानी में इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया। बोहरा ने स्पष्ट किया कि ये परियोजनाएं केवल सीमेंट-ईंट का काम नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य की मजबूती और गाँवों की खुशहाली की मजबूत नींव हैं।

परियोजनाओं का विवरण और कृषि समृद्धि पर प्रभाव

​विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विकासखंड में कुल ₹13.78 करोड़ की लागत से तीन बड़ी परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  1. ₹5.88 करोड़ की लागत से महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहरों के जीर्णोद्धार, व्ही.आर.बी. निर्माण और मुख्य नहर का सी.सी. लाईनिंग कार्य। (इससे पानी की बर्बादी रुकेगी और हर खेत तक पर्याप्त जल पहुंचेगा)।
  2. ₹4.22 करोड़ की लागत से आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण
  3. ₹3.67 करोड़ की लागत से ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम कॉजवे निर्माण और उद्वहन सिंचाई योजना। (इससे ऊँचाई पर स्थित खेतों तक भी पानी पहुंचाया जा सकेगा)।

​विधायक बोहरा ने बताया कि इन एनीकटों के निर्माण से जल संचय क्षमता कई गुना बढ़ेगी, जिससे भू-जल स्तर में सुधार आएगा और गर्मियों में भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा।

किसान अब केवल बारिश पर निर्भर नहीं

​भावना बोहरा ने जोर देकर कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ विधानसभा के हजारों किसानों को मिलेगा। अब उन्हें खेती के लिए केवल मानसून पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था होने से रबी और खरीफ दोनों फसलों की उत्पादकता में भारी वृद्धि होगी। किसान अब पारंपरिक धान के साथ-साथ गेहूं, दलहन, तिलहन और सब्जियों की खेती भी बड़े स्तर पर कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में सीधी बढ़ोतरी होगी और पंडरिया विधानसभा कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगी।

विकसित भारत का सशक्त प्रमाण

विधायक बोहरा ने डबल इंजन की भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जिस तत्परता से ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा किया जा रहा है, वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने बताया कि इन 13 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा, बकेला में व्यपवर्तन योजना, रमतला, क्रांति और देवसरा जलाशयों के रिमॉडलिंग एवं विस्तारीकरण हेतु ₹121 करोड़ की परियोजनाएं पहले ही आकार ले रही हैं। भावना बोहरा ने अंत में कहा कि 400 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य पंडरिया विधानसभा को नई दिशा दे रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से खेतों तक जल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, कृषि उत्पादन मजबूत होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और जनता उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail