The specified slider id does not exist.

शिवभक्ति और जन-कल्याण का अटूट संकल्प : अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कठिन कांवड़ पदयात्रा करेंगी विधायक भावना बोहरा

Share this post:

10 अगस्त से शुरू होगी ‘छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि यात्रा’, घने जंगलों और दुर्गम रास्तों को पार कर भगवान भोरमदेव का करेंगी जलाभिषेक

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कबीरधाम। छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत करने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बड़ा आध्यात्मिक संकल्प लिया है। प्रदेश की सुख, शांति और जन-कल्याण की मंगलकामना के साथ वे 10 अगस्त से 16 अगस्त तक अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा के उद्गम स्थल से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की दुर्गम कांवड़ पदयात्रा करने जा रही हैं।

​विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कठिन यात्रा भारतीय संस्कृति, त्याग और अटूट आस्था की मिसाल बनने जा रही है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में भावना बोहरा पहली महिला जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने इतने कठिन और दुर्गम मार्ग पर कांवड़ पदयात्रा पूर्ण कर एक अनूठी मिसाल कायम की थी।

तप, त्याग और साधना की 151 किलोमीटर लंबी राह

​घने जंगलों, उफनती नदियों, बीहड़ पगडंडियों और दुर्गम पर्वतीय रास्तों से गुजरने वाली यह पावण कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लगभग तीन करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए लिया गया एक ‘आध्यात्मिक संकल्प’ है।

विधायक भावना बोहरा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार, 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पवित्र जल लेकर यात्रा का शुभारंभ करेंगी। 151 किलोमीटर का सफर तय करते हुए वे डोंगरिया महादेव के रास्ते भोरमदेव मंदिर पहुँचेंगी, जहाँ माँ नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी।

इन दुर्गम रास्तों से होकर गुज़रेगी ‘सुख-समृद्धि यात्रा’

  • पहला दिन (10 अगस्त): माँ नर्मदा मंदिर (अमरकंटक) ➔ गणेश मंदिर पहाड़ ➔ आमडोल ➔ खपरा खोल ➔ लमनी
  • दूसरा दिन: लमनी (अचानकमार वन परिक्षेत्र) ➔ निवासखार ➔ महामाई (खुड़िया) गाँव
  • तीसरा दिन: महामाई गाँव ➔ दुल्लापुर बाजार
  • चौथा दिन: दुल्लापुर बाजार ➔ गौरकांपा ➔ मोहतरा
  • पांचवां दिन: मोहतरा ➔ डोंगरिया मंदिर
  • छठा दिन: डोंगरिया महादेव मंदिर ➔ बोड़ला
  • सातवां दिन (16 अगस्त): बोड़ला ➔ भोरमदेव मंदिर (जलाभिषेक एवं समापन)

कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि त्याग, अनुशासन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह यात्रा प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए, यही मेरी प्रार्थना है।

भावना बोहरा, विधायक (पंडरिया)

शिवभक्तों से ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ जुड़ने का आह्वान

​विधायक भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले सहित पूरे प्रदेश के शिवभक्तों, श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से इस पावन यात्रा में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने सभी से 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे अमरकंटक पहुँचकर “बोल बम” के जयघोष और अपनी मंगलकामनाओं के साथ यात्रा को रवाना करने का नम्र अनुरोध किया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail