रीत जैन बने ‘टीम हल्लाबोल’ के सरगुजा संभाग सहसंयोजक : बिलासपुर में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व पवन साय की उपस्थिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share this post:

  • बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रवादी मंच परिवार के राज्यस्तरीय महासंगम में 28 जिलों के 232 प्रतिनिधि हुए शामिल
  • भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल व उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी डिजिटल राष्ट्रवाद की सीख
  • कुशल वक्ता और प्रखर युवा नेता रीत जैन के कंधों पर आई संभाग में राष्ट्रवादी विचारों के प्रचार-प्रसार की कमान

नई पहल न्यूज नेटवर्क चिरमिरी । राष्ट्रवादी विचारों के संवर्धन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तथ्यपरक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रवादी मंच परिवार छत्तीसगढ़’ द्वारा बिलासपुर के तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस राज्यस्तरीय महासंगम में प्रदेशभर की नवनियुक्त ‘टीम हल्लाबोल’ की घोषणा की गई, जिसमें एमसीबी जिले के प्रखर वक्ता एवं ऊर्जावान युवा नेता रीत जैन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए सरगुजा संभाग का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। रीत जैन की इस उपलब्धि से जिलेभर के कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह व्याप्त है।

वरिष्ठ दिग्गजों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

11 एवं 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडेय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, रामदेव कुमावत, दीपक सिंह तथा टीम हल्ला बोल के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश चंद्राकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

आठ सत्रों में मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

दो दिनों तक चले कुल आठ महत्वपूर्ण सत्रों में प्रदेश के 28 जिलों से आए 232 पदाधिकारियों को राष्ट्रवाद, संगठन, सनातन संस्कृति, युवा शक्ति, सोशल मीडिया प्रबंधन, आईटी एक्ट, डिजिटल अपराध सुरक्षा तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसे समसामयिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे तथ्य, तर्क और सकारात्मक संवाद के माध्यम से राष्ट्रवादी विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्रहित में पूरी ऊर्जा के साथ आगे आने और सोशल मीडिया पर सकारात्मक व तथ्यपरक तरीके से आवाज बुलंद करने का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी मंच परिवार द्वारा संचालित नए डिजिटल न्यूज पोर्टल का भी अतिथियों द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया।

रीत जैन की नियुक्ति से संभाग में बढ़ेगी संगठन की धार

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान घोषित नई कार्यकारिणी में एमसीबी जिले से आने वाले रीत जैन को सरगुजा संभाग का सहसंयोजक नियुक्त किया गया। अपनी प्रखर वक्तृत्व शैली, तर्कपूर्ण संवाद और कुशल सांगठनिक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले रीत जैन की इस नियुक्ति से पूरे सरगुजा संभाग में ‘टीम हल्लाबोल’ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। अपनी नई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए रीत जैन ने कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए संभाग के हर जिले में राष्ट्रवादी सोच और डिजिटल जागरूकता का विस्तार करेंगे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail