The specified slider id does not exist.

पंडरिया को बड़ी सौगात : कुण्डा में बनेगा ₹2.50 करोड़ का नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 56 नए पदों की भी स्वीकृति

Share this post:

विधायक भावना बोहरा की पहल पर साय सरकार का बड़ा फैसला; 50 से अधिक गांवों के ग्रामीण परिवारों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण और त्वरित इलाज

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया/कुण्डा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुण्डा और आसपास के ग्रामीण अंचलों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों के रंग लाने के बाद राज्य सरकार ने कुण्डा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के भवन निर्माण के लिए ₹2.50 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसके साथ ही, अस्पताल के सुचारु और विश्वस्तरीय संचालन के लिए चिकित्सकों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन समेत 56 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।

​सरकार के इस जनहितैषी निर्णय से कुण्डा और इसके आसपास स्थित 50 से अधिक गांवों के हजारों परिवारों को अब प्राथमिक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

‘हमर पंडरिया-स्वस्थ पंडरिया’ के संकल्प की ओर बड़ा कदम

क्षेत्रवासियों को मिली इस बड़ी सौगात पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक भावना बोहरा ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया।

यह केवल एक भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीण परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, समय पर उपचार और सुरक्षित जीवन का भरोसा देने वाला निर्णय है। अब हमारे क्षेत्र के लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

भावना बोहरा, विधायक (पंडरिया)

स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव के प्रमुख बिंदु

  • विशाल बजट: ₹2.50 करोड़ की लागत से आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा।
  • मानव संसाधन: 56 नए पदों (डॉक्टर, विशेषज्ञ, नर्स, लैब टेक्नीशियन) के सृजन से गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित होगा।
  • व्यापक लाभ: 50 से अधिक गांवों की बड़ी आबादी को अपने क्षेत्र में ही तुरंत चिकित्सीय सुविधा मिलेगी।
  • 24×7 आपातकालीन सेवा: पंडरिया विधानसभा में आपात स्थिति के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस पहले से ही चौबीसों घंटे कार्यरत हैं।
  • घर-पहुंच जांच: वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब की सुविधा लगातार जारी है।

डबल इंजन सरकार का अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लक्ष्य

विधायक बोहरा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ‘अंतिम व्यक्ति’ तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। बुनियादी ढांचे के साथ-साथ पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ उपलब्ध कराना भी उतना ही जरूरी है। कुण्डा का यह नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के समग्र विकास और जन-स्वास्थ्य के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail