The specified slider id does not exist.

सादगी और सक्रियता : विधायक भावना बोहरा ने खुद स्कूटी चलाकर वार्डों का किया तूफानी दौरा, सुनीं जनसमस्याएं

Share this post:

पंडरिया में ₹1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से बदल रही तस्वीर; अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य के निर्देश

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। विधानसभा क्षेत्र को सुदृढ़ अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं से लैस करने के लिए विधायक भावना बोहरा का एक अनूठा और जनहितैषी अंदाज देखने को मिला। आम जनता से जुड़ने और मैदानी हकीकत जानने के लिए विधायक भावना बोहरा खुद स्कूटी चलाकर नगर पालिका परिषद पंडरिया के विभिन्न वार्डों और गलियों में पहुंचीं। बिना किसी तामझाम के जनता के बीच अचानक पहुंचीं विधायक को देखकर नागरिक हैरान भी हुए और बेहद खुश भी। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया और इसके बाद दूरस्थ वनांचल ग्रामों—माठपुर, डालामौहा एवं चिंयाडांड में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

स्कूटी से वार्ड-वार्ड पहुंचकर परखी विकास की गुणवत्ता

नगर भ्रमण के दौरान विधायक ने स्कूटी से ही गलियों का जायजा लेते हुए निर्माणाधीन सड़कों, नालियों, चौपाटी, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, तालाबों के जीर्णोद्धार एवं मुख्य चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य पारदर्शी, उच्च गुणवत्तायुक्त और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे होने चाहिए ताकि जनता को इनका शीघ्र लाभ मिल सके।

डबल इंजन की भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। हमारा एकमात्र उद्देश्य हर नागरिक तक विकास और सुविधाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है।

— भावना बोहरा, विधायक (पंडरिया)

1000 करोड़ से अधिक के ऐतिहासिक कार्य प्रगति पर

​विधायक भावना बोहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ₹1000 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य स्वीकृत एवं संचालित हैं।

पंडरिया नगर की प्रमुख सौगातें:

  • अधोसंरचना विकास: हरिनाल पुल निर्माण, पंडरिया बाईपास, नगर मुख्य मार्ग तथा बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण।
  • प्रशासनिक व शैक्षणिक ढांचा: नवीन नगर पालिका भवन, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी, एवं नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन।
  • जनसुविधाएं: व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण।

प्रधानमंत्री ‘जनमन’ योजना से चमका वनांचल क्षेत्र

​वनांचल ग्रामों में जनचौपाल के दौरान विधायक ने कहा कि दूरस्थ व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

  • पक्की सड़कें: पीएम जनमन योजना के तहत लगभग 200 किलोमीटर पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है, जिससे बारहमासी सुरक्षित आवागमन संभव हुआ है।
  • आवास व स्वच्छ पेयजल: 3500 से अधिक पीएम आवासों की स्वीकृति से गरीबों को पक्की छत मिली है। साथ ही दुर्गम इलाकों में टैंकरों व पाइपलाइनों से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
  • शिक्षा व बिजली: विद्युत्विहीन ग्रामों का विद्युतीकरण, कुई-कुकदुर में महाविद्यालय की स्थापना और सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार से वनांचल क्षेत्रों का जीवन सुलभ हो रहा है।

​स्कूटी यात्रा, निरीक्षण और जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail