बुनियादी सुविधाओं से संवरेंगे गांव: लाटाबोड़ से लेकर धौराभाटा तक सी.सी. रोड, टीन शेड और किचन शेड का मिला उपहार
नई पहल न्यूज नेटवर्क। बालोद। संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नए पंख लगे हैं। विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने रविवार को बालोद विकासखंड के अनेक गांवों का तूफानी दौरा कर करोड़ों रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों और आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया और क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

लाटाबोड़ से धौराभाटा तक विकास कार्यों का शुभारंभ
विधायक संगीता सिन्हा ने अपने प्रवास के दौरान विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला समर्पित की:
- ग्राम लाटाबोड़: बहुप्रतीक्षित सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
- ग्राम टेकापार: ग्रामीणों की सुविधा के लिए टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
- ग्राम जगन्नाथपुर: टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन और नवनिर्मित किचन शेड का लोकार्पण।
- ग्राम परसोदा व धौराभाटा: सामुदायिक उपयोग के लिए टीन शेड निर्माण कार्यों की आधारशिला।
क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, सामुदायिक भवन, टीन शेड जैसे जनहितकारी कार्यों से ग्रामीणों का जीवन आसान बन रहा है। संजारी विधानसभा के समग्र विकास के लिए जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
— संगीता सिन्हा, विधायक (संजारी-बालोद)
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

विकास कार्यों के इस उत्सव में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, प्रदेश प्रतिनिधि पुरषोत्तम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, शहर अध्यक्ष प्रकाश साहू, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, जनपद सदस्य निर्मला बंजारे, महामंत्री रोहित सागर, मंडल अध्यक्ष राकेश उईके, दिनेश साहू, गजेंद्र ठाकुर, रवि यादव, खोमन देशमुख, गुनेंद्र देशमुख, खोमिन बाई साहू, गौतम मार्कंडेय, रामचंद्र, विमलेश साहू, गंगा साहू, उत्तम साहू, मोहन ठाकुर, तुला ठाकुर, डोमन ठाकुर, चैन सिंह ठाकुर, शारदा सिन्हा, दानी राम देशमुख, भीखम देशमुख और भीखम ठाकुर सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
About The Author














