बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण, दुर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को मिली जिम्मेदारी, देखें आपके जिले का नाम
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार, इस वर्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में तिरंगा फहराएंगे और प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

प्रमुख हस्तियां और उनके निर्धारित जिले
प्रशासनिक आदेश के मुताबिक, प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है:
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: बिलासपुर
- तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री): दुर्ग
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव: बस्तर
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा: सरगुजा
- डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष): राजनांदगांव
जिलों की सूची (एक नजर में)
- बिलासपुर: श्री विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री)
- दुर्ग: श्री तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री)
- बस्तर: श्री अरुण साव (उपमुख्यमंत्री)
- सरगुजा: श्री विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री)
- राजनांदगांव: डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)
- रायगढ़: श्री रामविचार नेताम (मंत्री)
- गरियाबंद: श्री दयालदास बघेल (मंत्री)
- बीजापुर: श्री केदार कश्यप (मंत्री)
- कबीरधाम: श्री लखन लाल देवांगन (मंत्री)
- जशपुर: श्री श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री)
- जांजगीर-चांपा: श्री ओ.पी. चौधरी (मंत्री)
- कोरबा: श्री टंकराम वर्मा (मंत्री)
- बलरामपुर: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री)
- दन्तेवाड़ा: श्री गजेन्द्र यादव (मंत्री)
- बालोद: श्री गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री)
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: श्री राजेश अग्रवाल (मंत्री)
सांसद जो करेंगे ध्वजारोहण:
17. बलौदाबाजार: श्री बृजमोहन अग्रवाल



18. बेमेतरा: श्री विजय बघेल
19. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: श्री संतोष पाण्डेय
20. सूरजपुर: श्री चिन्तामणि महाराज
21. महासमुंद: श्रीमती रूपकुमारी चौधरी
22. सारंगढ़-बिलाईगढ़: श्री राधेश्याम राठिया
23. सक्ती: श्रीमती कमलेश जांगड़े
24. नारायणपुर: श्री महेश कश्यप
25. कांकेर: श्री भोजराज नाग
26. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह
वरिष्ठ विधायक जिन्हें मिला जिम्मा:
27. कोण्डागांव: सुश्री लता उसेण्डी
28. मुंगेली: श्री पुन्नू लाल मोहले
29. कोरिया: श्री भैयालाल राजवाड़े
30. धमतरी: श्री अजय चन्द्राकर
31. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: श्री राजेश मूणत
32. सुकमा: श्री किरण देव




