

चेतना कार्यक्रम अंतर्गत आओ संवारे कल अपना अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है शिविर
थाना चकरभाठा व हिर्री माइंस क्लब का संयुक्त निःशुल्क समर कैंप का वीडियो देखें इस लिंक पर क्लिक कर
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा पु से) द्वारा जिले में चलाए जा रहे चेतना कार्यक्रम के तहत आओ संवारे कल अपना कार्यक्रम अंतर्गत थाना चकरभाठा क्षेत्र स्थित हिर्री माइंस मैदान में 6 मई से 30 मई तक ग्रीष्म कालीन निःशुल्क बच्चों के लिए वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मंगलवार को शुभारंभ नगर पुलिस अधीक्षक शहर रशमीत कौर चावला के द्वारा किया गया, जिनके द्वारा नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड, ट्रैफिक जागरूकता, आदि के संबंध मे जानकारी बच्चों और उनके अभिभावकों को दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू, आरक्षक सतपूर्ण जांगड़े, हिर्री माइंस क्लब के डीजीएम सोमनाथ सिंह व रंजीत सिंह, कोच श्रीनिवास नायर, अब्दुल शकीर, राजेंद्र चंद्र, वीरेंद्र, ग्राम छतौना के सभी पंच व सरपंच छतौना राधिका राकेश कौशिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन से दूर करना एवं नशे के खिलाफ जागरूक करना है। शिविर का प्रशिक्षण सुबह 6 से 8 बजे तक हिर्री माइंस मैदान में किया जाएगा।







