शक्कर कारखाने में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा का भूमिपूजन : विधायक भावना बोहरा ने रिकॉर्ड समय में 40 करोड़ के पूर्ण भुगतान पर किसानों को सराहा

Share this post:

पंडरिया विधानसभा के 229 गांवों के 14,853 किसानों को मिली रियायती शक्कर, 2,946 नए सदस्य सहकारी ढांचे से जुड़े

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले गन्ना किसानों के सशक्तिकरण और सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से पंडरिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडसरिया परिसर में विधायक भावना बोहरा ने सरदार पटेल की प्रतिमा निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों किसानों की उपस्थिति में सहकारिता और समृद्धि का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ उत्कृष्ट कार्य और रिकॉर्ड भुगतान के लिए किसान समुदाय को सम्मानित भी किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान पंडरिया विधानसभा अंतर्गत 229 गांवों के 14,853 शेयरधारक किसानों को रियायती दर पर 50-50 किलो शक्कर का वितरण किया गया। साथ ही सहकारिता के दायरे का विस्तार करते हुए 2,946 नए किसान सदस्यों को शेयर पत्र एवं प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।

किसानों को मिला मेहनत का पूरा सम्मान

​समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि इस वर्ष कारखाना प्रबंधन ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए किसानों को 40 करोड़ रुपये से अधिक की एफआरपी (FRP) राशि का 100 प्रतिशत भुगतान 15 जुलाई तक पूरा कर दिया। विगत 5 वर्षों की तुलना में यह अब तक का सबसे तेज और रिकॉर्ड समय में किया गया पूर्ण भुगतान है।

​उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान का कल्याण है। डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कृषि को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार संकल्पबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की रही गरिमामय उपस्थिति

​कार्यक्रम में किसान संघ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी साहू, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी घृतलहरे, मंडल अध्यक्ष रविश ठाकुर, प्रदीप गोस्वामी, फलीत साहू, बाल मुकुंद चंद्रवंशी, बालाराम चंद्रवंशी, सुरेश दुबे, द्वारिका चंद्रवंशी, शिवनाथ वर्मा, शिवकुमार चंद्रवंशी, कल्याण सिंह, ओम यदू, डीसी चंद्रवंशी, मनोज ठाकुर, भागीरथी साहू, कृष्णा चंद्राकर, विकास पांडेय, यशपाल छाबड़ा, रोशन जैन, रमेश गुप्ता, राम कुमार चंद्राकर, अश्वनी यदु, राजकुमार नेताम और भानेश्वर जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कारखाना कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail