The specified slider id does not exist.

सूरजपुर पुलिस ने लगाई नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री रामविचार नेताम व श्यामबिहारी जायसवाल ने किया अवलोकन

Share this post:

नए कानून मजबूत पुलिसिंग के लिए ज़रूरी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सूरजपुर। देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों और बदलावों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए सूरजपुर पुलिस की पहल बेहद सराहनीय रही। कोतवाली परिसर में आयोजित नए आपराधिक कानूनों की विशेष प्रदर्शनी का आज, गुरुवार 27 नवंबर 2025 को राज्य के शीर्ष नेताओं ने जायजा लिया और पुलिस के प्रयासों की सराहना की। भारतीय न्याय प्रणाली में मील का पत्थर साबित हो रहे नवीन आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सूरजपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इसे ‘मजबूत पुलिसिंग’ की दिशा में ज़रूरी बताया। नेताओं ने जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला-बाल संरक्षण, और प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बदलावों को आकर्षक डिसप्ले के माध्यम से प्रदर्शित करने पर पुलिस टीम की प्रशंसा की।

दंड से न्याय की ओर: नवीन तकनीकी का समावेश

​प्रदर्शनी के दौरान डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने उपस्थित अतिथियों को न्याय प्रणाली में किए गए नवीन तकनीकी समावेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनहितकारी एवं पारदर्शी न्याय व्यवस्था, त्वरित न्याय की अवधारणा, और नवीन तकनीक सुधारों पर प्रकाश डाला।

​इस दौरान सशक्त, अभिव्यक्ति, त्रिनयन, और समाधान जैसे विभिन्न पोर्टल, बच्चों की सुरक्षा के लिए ऑनलाईन चाईल्ड सेफ्टी मॉडयूल जैसे प्रावधानों की जानकारी दी गई।

अतिथियों के विचार:

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नवीन आपराधिक कानून न्याय प्रणाली को तेज, सरल और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर दिया कि नए कानून ‘दंड से न्याय की ओर’ की अवधारणा को मजबूत करते हैं।
  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नए प्रावधानों की तारीफ करते हुए कहा कि ये महिलाओं और बच्चों को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने स्पष्ट कहा कि नए कानून मजबूत पुलिसिंग के लिए जरूरी हैं और न्यायिक प्रक्रिया में सकारात्मक प्रभाव दिखा रहे हैं।
  • प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनियों से जनता नए कानूनों के प्रति जागरूक होगी, जिससे न्याय प्रणाली अधिक कुशल और पारदर्शी बनेगी।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि यह प्रदर्शनी छात्रों, कानूनी पेशेवरों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों और आमजनता के लिए खुली रहेगी। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच तालमेल और विश्वास को और बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य छतीसगढ़ भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail