छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस : मनेंद्रगढ़ में जश्न की भव्य तैयारियां तेज, 2 नवंबर को शाम 4 बजे सजेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड

Share this post:

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद: जिला नोडल अधिकारी ने स्थल का लिया जायजा, कलेक्टर के निर्देश पर व्यवस्थाओं को दिया जा रहा है अंतिम रूप

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अस्मिता और विकास की स्वर्णिम यात्रा के प्रतीक ‘राज्य स्थापना दिवस’ को इस बार मनेंद्रगढ़ में बेहद भव्य, ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी है। आगामी 2 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे स्थानीय स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के कड़े निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने पल-पल की तैयारियों की मॉनिटरिंग तेज कर दी है।

नोडल अधिकारी ने परखीं व्यवस्थाएं, दिए कड़े निर्देश

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम ने प्रशासनिक अमले के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था, सुरक्षा और आगंतुकों की सुविधाओं से जुड़े हर एक पहलू का बारीकी से मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरी कर ली जाएं।

प्रशासनिक दिग्गजों की सीधी मॉनिटरिंग

​समारोह को सफल बनाने के लिए जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निरीक्षण के दौरान उप नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, एसडीएम शशि शेखर मिश्रा, तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, और समीर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

​छत्तीसगढ़ की स्थापना का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। ऐसे में मनेंद्रगढ़ प्रशासन की यह मुस्तैदी यह सुनिश्चित कर रही है कि इस बार का जिला स्तरीय राज्योत्सव हर मायने में भव्य और अनुशासन का एक अनूठा उदाहरण बने।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail