The specified slider id does not exist.

67 साल की कमला देवी ने दुबई में जीते 3 गोल्ड

Share this post:

डायबिटीज से जूझती मनेन्द्रगढ़ की वेटलिफ्टर ने 100 से ज्यादा मेडल जीते

मनेन्द्रगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 11 की 67 वर्षीय कमला देवी मंगतानी ने दुबई में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 11वें अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह में तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 22 से 28 अप्रैल 2025 के बीच दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से आयोजित की गई।

कमला देवी पिछले 30 वर्षों से डायबिटीज से जूझ रही हैं। एक समय था जब उन्हें बैसाखी का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने न सिर्फ बैसाखी छोड़ी, बल्कि खुद को फिट करने का संकल्प लिया।

पिछले पांच वर्षों से वे नियमित रूप से जिम जाती हैं। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में विशेष महारत हासिल की। उनकी मेहनत का नतीजा है कि वे अब तक 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

कमला देवी की सफलता की कहानी साबित करती है कि उम्र मात्र एक संख्या है। उनकी उपलब्धियों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के मेडल शामिल हैं। दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में दुनियाभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मुकाबले में कमला देवी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

अपनी इस उपलब्धि पर क्या कहा कमला देवी मंगतानी ने सुनिए इस लिंक में

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail