The specified slider id does not exist.

महिला मैकेनिक बन रहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जलदूत

Share this post:

हैंडपंप सुधार करती महिला मैकेनिक

कार्यपालन अभियंता ओंकार सिंह के निर्देश पर खड़गवां के ठगगांव में हैंडपंप की मरम्मत से मिली राहत, पीएचई विभाग ने तेज किया काम

गर्मी के मौसम में बढ़ती पानी की मांग को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया है। कार्यपालन अभियंता ओंकार सिंह के निर्देश पर विभाग ने खराब हैंडपंपों की मरम्मत का अभियान शुरू किया है।

विशेष बात यह है कि इस कार्य में विभाग की महिला मैकेनिक भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे मैदानी कर्मचारियों के साथ मिलकर गांवों में हैंडपंप की मरम्मत कर रही हैं।

विकासखंड खड़गवां के ग्राम ठगगांव में विभाग की टीम ने एक बंद पड़े हैंडपंप को दुरुस्त किया। मरम्मत के तुरंत बाद ग्रामीणों को पानी की सुविधा मिलने लगी। इससे उन्हें पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने से राहत मिली है।

ग्रामीणों ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की है। उनका कहना है कि यह कदम समय पर उठाया गया है। विभाग का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने में मददगार साबित हो रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail