
कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने किया मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत तहसीलदारों के पदस्थापना में बदलाव किया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, नागपुर तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे को मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में तैनात श्री यादवेन्द्र कैवर्त, को अधीक्षक भू अभिलेख शाखा कार्यालय कलेक्ट्रेट के पद पर कार्य करने आदेश जारी किया गया है। का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसी क्रम में उमंग जैन को तहसील नागपुर का तहसीलदार बनाया गया है।
कलेक्ट्रेट से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह फेरबदल जिले की प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।








