
पूर्व विधायक गुलाब कमरो बने सांसद प्रतिनिधि, बैठकों में करेंगे प्रतिनिधित्व
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए एक नई नियुक्ति की गई है। क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना चरणदास मंहत ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो सांसद की अनुपस्थिति में वे विभिन्न बैठकों और आयोजनों में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रशासनिक समन्वय और कार्यक्रमों के निर्बाध संचालन के लिए सभी विभाग प्रमुखों को इस नियुक्ति की जानकारी दे दी गई है।







