
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेन्द्रगढ़ में क्रिकेट टूर्नामेंट का पोस्टर विमोचन हाईस्कूल ग्राउंड में किया गया। यह टूर्नामेंट 18 मई से शुरू होगा और 12 दिन तक चलेगा। इसमें शहर के सभी 22 वार्डों की टीमें हिस्सा लेंगी।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव मुख्य अतिथि रहीं। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल श्रीवास्तव, समाजसेवी मनप्रीत कौर रैना और पार्षद जमील शाह भी मौजूद थे। मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब से अध्यक्ष आशीष सिंह, हरीश गुप्ता और गोलू रैना भी पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मे मौजूद थे।

मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष और अधिवक्ता आशीष सिंह ने टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। साथ ही छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने टूर्नामेंट की सफलता की कामना की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। आपको बता दे कि यह टूर्नामेंट कई वर्षों से आयोजित हो रहा हैम जिसे लेकर मनेन्द्रगढ़ के सभी 22 वार्डो में उत्साह रहता है।







