

रायपुर। रायपुर बलौदाबाजार मार्ग में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायपुर-बालोदाबाजार मार्ग पर सरागांव के पास रविवार देर रात एक ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, एक किशोर और एक 6 महीने का शिशु शामिल है।
साहू परिवार पर टूटा गम का पहाड़

ऐसे हुआ हादसा
मिनी ट्रक टकराते ही अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद चारों तरफ की चीख पुकार मच गई। रायपुर-बलौदाबाजार सिंगल लेन सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर खरोरा पुलिस समेत एसएसपी डाक्टर लाल उमेद सिंह, एएसपी कीर्तन राठौर और अन्य अफसर पहुंच गए। जहां मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।



रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, चटोद गांव निवासी पुनीत राम साहू का परिवार और रिश्तेदार बाना गांव में छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। यह सभी मालवाहक मिनी ट्रक में सवार थे। इस दौरान बंगोनी गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर के ऊपर लोड मशीनरी पार्ट के साइड से निकले लोहे से गाड़ी टकरा गईं। हादसे के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे आ रही दूसरी ट्रक में जा भिड़ी।





