
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ पार्षद नरेंद्र साहू
भाजपा पार्षद का पुलिसकर्मियों से बदतमीजी का वीडियो इस लिंक पर क्लिक कर देखे
चिरमिरी में बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए भाजपा पार्षदः पुलिस की कार्रवाई पर धौंस दिखाई, वीडियो वायरल
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। एक और पूरा देश जब सेना और पुलिस के जवानों को सलाम कर रहा है। मनेन्द्रगढ़ विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल तीन दिन पहले सेना व पुलिस के शौर्य को सलाम कर पहलगाम हमले का पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर सेना को बधाई दे रहे थे वही दूसरी ओर चिरमिरी नगर निगम के पार्षद नरेंद्र साहू का पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। चिरमिरी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा पार्षद नरेंद्र साहू और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पार्षद साहू बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उनका व्यवहार आक्रामक हो गया। वायरल हुए वीडियो में पार्षद को पुलिसकर्मियों से उलझते हुए देखा जा सकता है। पुलिसकर्मियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा, “अरे गलत तो हमलोग किए हैं आप लोग को रोक के, ये गलती हो गया बस !” इस घटना में पार्षद ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी कानून का पालन करवाने की बजाय किनारे हो गए। यह घटना पोंडी थाना के सामने का है। कांग्रेस द्वारा अब इस मामले में थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ मिश्रा ने कहा है कि,



कड़ी धूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले ख़ाखी वर्दी के लोगों के साथ भाजपा पार्षद द्वारा किया गया ऐसा दुर्व्यवहार निंदनीय है थाना प्रभारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय को भाजपा नेताओं पर कार्यवाही करना चाहिए नहीं तो आम जनता के मन में पुलिस के प्रति भरोसा कमज़ोर होगा।
सौरव मिश्रा
प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी




