अनुशासन, नेतृत्व और संकल्प के साथ छात्रों ने ली निष्ठा की शपथ; माहिम यादव बने हेड बॉय और सौम्या अग्रवाल हेड गर्ल
नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़ । क्षेत्र के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS), मनेन्द्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद का भव्य एवं गरिमामय अलंकरण समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की एक विशेष ऊर्जा दिखाई दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के निदेशक पूर्व न्यायधीश व्यंकटेश सिंह एवं निदेशिका पूनम सिंह, प्राचार्य अश्वनी वर्मा, शिक्षकवृंद, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विद्यालय प्रांगण में विशेष प्रार्थना एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बहुउद्देशीय सभागार में शिक्षक रत्नेश ओझा एवं दीपक यादव ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने सभागार को भावविभोर कर दिया।

सैशे और बैज पहनाकर सौंपी गई नेतृत्व की कमान
समारोह के मुख्य आकर्षण में निदेशक पूर्व न्यायधीश व्यंकटेश सिंह, निदेशिका पूनम सिंह तथा प्राचार्य अश्वनी वर्मा ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बैज और सैश पहनाकर पद की शपथ दिलाई। छात्रों ने पूर्ण निष्ठा, सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।
शीर्ष नेतृत्व एवं विभिन्न समितियों के पदभार:
- शीर्ष छात्र नेतृत्व:
- हेड बॉय: माहिम यादव | हेड गर्ल: सौम्या अग्रवाल
- वाइस हेड बॉय: जसराज सिंह रैना | वाइस हेड गर्ल: अनुष्का सिंह
- स्पोर्ट्स कमेटी: कप्तान – गौरव केवट | उपकप्तान – शफ़ाक़ सिराज
- कल्चरल कमेटी: कप्तान – इशाना शरीफ़ | उपकप्तान – आयुषी गुप्ता
- डिसिप्लिन कमेटी: कप्तान – भूपेन्द्र कुमार | उपकप्तान – यशराज शुक्ला
- मीडिया टीम: श्रुति वर्मा (हेड) | सदस्य: अदिति शुक्ला, अन्विषा खरे, हरगुन खरे, अलीशा नाज़
- जूनियर वर्ग: जूनियर हेड बॉय – आयांश सिंह | जूनियर हेड गर्ल – इशिका तिवाड़े
चारों सदनों के नए कप्तानों की घोषणा
विद्यालय के चारों सदनों में भी नवीन नेतृत्व की घोषणा की गई:
- कलाम हाउस (Red): कप्तान – आयान हुसैन | उपकप्तान – आयुषी सिंह
- टैगोग हाउस (Blue): कप्तान – ईशवीर सिंह रैना | उपकप्तान – जिया कुरैशी
- आर्यभट्ट हाउस (Green): कप्तान – आर्यव अग्रवाल | उपकप्तान – अदिति शुक्ला
- एडिसन हाउस (Yellow): कप्तान – आगम जैन | उपकप्तान – श्रेयांशी जायसवाल
“नेतृत्व पद नहीं, उत्तरदायित्व का परिचायक है” – संस्थापकों व प्राचार्य का संदेश
व्यंकटेश सिंह (निदेशक):
“सच्चा नेतृत्व वही है जो सेवा, संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व और अनुशासन के माध्यम से दूसरों को सही दिशा दिखाए और उनका मार्गदर्शन करे।”
पूनम सिंह (निदेशिका):
“अलंकरण समारोह केवल दायित्व ग्रहण करने का अवसर नहीं, बल्कि चरित्र, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व की एक नई यात्रा का शुभारंभ है।”
अश्वनी वर्मा (प्राचार्य):
“नेतृत्व किसी पद का नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व का परिचायक है। हमें विश्वास है कि हमारी नई छात्र परिषद अनुशासित आचरण से विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को और समृद्ध करेगी।”
सांस्कृतिक प्रस्तुति और राष्ट्रगान के साथ गरिमामय समापन
कार्यक्रम के अंतिम चरण में कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। अंत में हेड बॉय माहिम यादव एवं हेड गर्ल सौम्या अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के ससम्मान गायन के साथ इस भव्य एवं अविस्मरणीय समारोह का समापन हुआ।
About The Author














