The specified slider id does not exist.

पार्षद नीलू जायसवाल बनीं जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष, 16 सदस्यों की टीम गठित

Share this post:

मनेन्द्रगढ़ के शासकीय कन्या महाविद्यालय की पहली महिला जनभागीदारी अध्यक्ष होंगी नीलू जायसवाल

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में जनभागीदारी समिति का गठन किया गया है। वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद नीलू जायसवाल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नीलू जायसवाल कन्या महाविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी है। अपनी नियुक्ति पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा, की बेटियों की शिक्षा के लिए मैं हमेशा आगे खड़े रहूंगी। कन्या महाविद्यालय के शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए मेरे द्वारा कार्य किए जाएंगे।

यह नियुक्ति स्वास्थ्य मंत्री मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल और जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा के बाद की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

समिति में प्रतिमा पटवा, आलोक जायसवाल, प्रवीण सिंह, नीतू मनहरे और शीला उरांव को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सुधा सोनी, गोविन्द वर्मा, ल दृष्टि अग्रवाल, मयंक जैन और गायत्री दत्ता भी सदस्य हैं।

समिति में मनीष अग्रवाल, नीलू राजपूत, सविता सिंह, रूबी पासी और डॉ. रश्मि सोनकर को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail