The specified slider id does not exist.

सट्टा माफियाओं पर चिरमिरी पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक : मोबाइल व्हाट्सएप से चल रहा था सट्टा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

छोटा बाजार में पुलिस की दबिश, नगदी और मोबाइल बरामद, संगठित गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश तेज

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी|जिले में अवैध कारोबारियों और सट्टा माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस महानिदेशक सरगुजा रेंज और पुलिस अधीक्षक एमसीबी के सख्त निर्देशों के बाद चिरमिरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने ‘छोटा बाजार’ क्षेत्र में घेराबंदी कर व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी लिख रहे एक शातिर सटोरिये को रंगे हाथों धर दबोचा है।

डिजिटल सट्टे का भंडाफोड़

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सदानंद उर्फ सद्दा बिसाई (56 वर्ष) अपने घर के सामने से ही मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए बड़े पैमाने पर सट्टा पट्टी का लेन-देन कर रहा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके से आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगद 2210 रुपये और सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया है।

फरार साथी की तलाश, मोबाइल खोल रहा राज

​जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सदानंद एक संगठित गिरोह का हिस्सा है और वह छोटा बाजार निवासी शिवराम सोनवानी के लिए काम कर रहा था। फिलहाल शिवराम पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी के मोबाइल की प्रारंभिक जांच में कई अन्य संदिग्ध नाम भी सामने आए हैं, जिनकी संलिप्तता की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर दिया है।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सट्टा और जुआ समाज के लिए अभिशाप हैं और इनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना हमारी प्राथमिकता है।

— विजय सिंह, थाना प्रभारी चिरमिरी

कार्रवाई में शामिल टीम

​इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह, चंद्रसेन राजपूत, मदन राजवाड़े, हाफिज कुरैशी, महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी और यशोदा रजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail