बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी के दौरे के बाद VIP कल्चर पर बड़ा प्रहार : वैशाली नगर विधायक राकेश सेन ने त्यागी शासकीय सुरक्षा

Share this post:

स्मृति ईरानी के कड़े अनुशासन व “जनता ही असली ताकत” के संदेश से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री को प्रेषित किया पत्र; सुरक्षाबल कानून-व्यवस्था में लगाने की अपील

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर / भिलाई: छत्तीसगढ़ की राजनीति में VIP कल्चर और सुरक्षा तामझाम को लेकर एक अभूतपूर्व फैसला सामने आया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के हालिया रायपुर दौरे और संगठन में कसे गए शिकंजे के ठीक बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपनी समस्त शासकीय सुरक्षा वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र प्रेषित कर दिया है।

​नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान विधायकों और नेताओं के साथ बैठकों में अनुशासन, सरलता और जनसेवा का कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि पार्टी का कार्यकर्ता पदों या शासकीय सुरक्षा के तामझाम से नहीं, बल्कि जनता के बीच उनकी ताकत और विश्वास से पहचान बनाता है।

“जनता ही मेरी सबसे बड़ी सुरक्षा”

​इसी संदेश से प्रेरणा लेते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि होने के नाते जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में तैनात सभी जवानों को वापस लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व सुदृढ़ करने के कार्य में तैनात किया जाए।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

​स्मृति ईरानी के दौरे के ठीक बाद विधायक के इस निर्णय से प्रदेश के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। संगठन और आम जनता के बीच इस कदम की काफी सराहना हो रही है। इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस महानिरीक्षक को भी प्रेषित कर दी गई है।

About The Author

Share this post:

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail