
सेंट्रल हॉस्पिटल में रेडक्रॉस सोसायटी का आयोजन, सुबह 9 से दोपहर 1.30 तक चलेगा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला एमसीबी शाखा ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मीडिया प्रभारी श्रीकांत सिंह ने बताया कि शिविर का आयोजन सेंट्रल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में होगा। यह सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। रेडक्रॉस के चेयरमैन शैलेश जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला प्रवक्ता श्रीकांत सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। शिविर की सफलता के लिए रेडक्रॉस की पूरी टीम काम कर रही है। इसमें वाइस चेयरमैन विवेक जायसवाल, कोषाध्यक्ष रिंकेश खन्ना और राज्य प्रतिनिधि रामनरेश पटेल शामिल हैं।



इसके अलावा सह सचिव जसपाल सिंह, प्रवीण निशी, कार्यालय प्रभारी राजकुमार पांडेय, प्रबंध समिति के पार्षद अजय जायसवाल, नोडल अधिकारी सौमेन्द्र मंडल और संगठक टी. विजय गोपाल राव भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।




