नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अपनी सांगठनिक शक्ति को नई धार देते हुए जिला कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश और भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले की अनुशंसा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने अपनी टीम का ऐलान किया। इस नई कार्यकारिणी के माध्यम से भाजपा ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाने के लिए अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है।
संगठन में ‘शक्ति’ का संचार: महामंत्री और उपाध्यक्षों की टीम
संगठन के ढांचे को मजबूती देने के लिए राहुल जायसवाल और अजय सिंह को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उपाध्यक्षों की सूची में हिमांशु श्रीवास्तव, जलील शाह, रिकेश पांडेय, दिलीप सेन, रजनीश गुप्ता और हमाल मिश्रा जैसे सक्रिय नामों को शामिल किया गया है।
मंडल स्तर पर ‘मैदानी’ सेनापति नियुक्त
संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है:
- केल्हारी मंडल: दलवीर चक्रधारी
- जनकपुर मंडल: शुभम सिंह
- कुंवरपुर-कोटाडोल मंडल: इंद्रभान
- चिरमिरी मंडल: आकाश दास
- हसदेव मंडल: अनीश सिंह
- खड़गवां मंडल: सत्येंद्र साहू
- मनेन्द्रगढ़ मंडल: राहुल जायसवाल (महामंत्री: राजेश सोंधिया व अजय पटेल)
- नागपुर मंडल: नीलकमल (महामंत्री: अमित साहू)
विभागीय प्रभार: तकनीकी और सोशल मीडिया पर जोर
आधुनिक राजनीति के दौर में आईटी और सोशल मीडिया पर फोकस करते हुए विशेष नियुक्तियां की गई हैं:



- आईटी प्रमुख: अंकित तिवारी (सह-प्रमुख: दिलीप गुप्ता, सत्यम शुक्ला)
- सोशल मीडिया प्रभारी: सत्यम राय (सह-प्रभारी: पुष्पराज जयसवाल, दीपक सिंह, संस्कार केसरवानी)
- प्रचार-प्रसार: निखिल राय (सह-प्रमुख: अमित केवट, ललित यादव)
- कन्या शक्ति संयोजिका: आयुषी सिंह के साथ रोशनी मिश्रा, स्नेहा सिंह, मीनू चौरसिया, रानी गुप्ता और शीतल गंगवाल को जिम्मेदारी मिली है।
हमारा लक्ष्य केवल पद देना नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। यह नई टीम युवाओं की आवाज बनेगी और शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के साथ संगठन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
— अंकित शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो (MCB)




