दिल्ली में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक : छत्तीसगढ़ की हुंकार, संगीता सिन्हा के नेतृत्व में हजारों महिलाएं ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ आंदोलन में शामिल

Share this post:

  • ​महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में हुई बैठक, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक संगीता सिन्हा ने किया संबोधित
  • ​कल रामलीला मैदान में होने वाले ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से पहुंची हजारों महिलाओं ने संभाली कमान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा भवन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की विशेष उपस्थिति में एक उच्चस्तरीय नेशनल काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ को विशेष महत्व देते हुए छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संगीता सिन्हा ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाले ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारियों को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। खास बात यह रही कि इस महाआंदोलन को सफल बनाने के लिए संगीता सिन्हा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंची हैं।

  • ​संगीता सिन्हा का सशक्त नेतृत्व: बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने प्रदेश की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और संघर्षशीलता को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखा।
  • ​हजारों महिलाओं की दिल्ली में दस्तक: छत्तीसगढ़ से संगीता सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची हजारों महिलाओं ने रामलीला मैदान के कार्यक्रम से पहले अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
  • ​केंद्र सरकार पर तीखा हमला: बैठक में ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों के साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कल रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा तय की गई।
  • ​शहीदों के बलिदान का सम्मान: कार्यक्रम के दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश के लिए गांधी-नेहरू परिवार के बलिदान को याद किया गया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail