The specified slider id does not exist.

कोरिया के युवाओं के लिए वरदान बनी ‘दृष्टि कोचिंग’: प्रथम बैच फुल होने के बाद दूसरे बैच के लिए पंजीयन शुरू

Share this post:

बड़े शहरों की ओर पलायन किए बिना अब गृह जिले में ही मिलेगी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बैकुंठपुर (कोरिया)। जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी, सटीक कैरियर मार्गदर्शन और समग्र व्यक्तित्व विकास की दिशा में संचालित शैक्षणिक संस्थान “दृष्टि – The Guide of Youth” को विद्यार्थियों का शानदार और उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। संस्थान की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके प्रथम बैच की सभी सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। विद्यार्थियों की भारी मांग को देखते हुए अब संस्थान प्रबंधन ने द्वितीय बैच के लिए पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

केवल पढ़ाई ही नहीं, युवाओं के समग्र व्यक्तित्व का होगा निर्माण

​संस्थान का मूल उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना मात्र नहीं है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिकता, संस्कार, सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा देना है।

​इस शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रमुख परीक्षाओं के लिए व्यवस्थित पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें शामिल हैं:

  • राज्य स्तरीय परीक्षाएं: छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC), छत्तीसगढ़ व्यापम, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, छात्रावास अधीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक ग्रेड 3, डाटा एंट्री ऑपरेटर।
  • शिक्षा क्षेत्र: शिक्षक भर्ती परीक्षा, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा, व्याख्याता भर्ती परीक्षा, CTET और CGTET।
  • सुरक्षा एवं रक्षा बल: इंडियन आर्मी, अग्निवीर, सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग, वन विभाग फॉरेस्ट गार्ड, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CG CAF), CRPF, ITBP, NDA, CDS और AFCAT।
  • अन्य परीक्षाएं: SSC, रेलवे और बैंकिंग।

आधुनिक शिक्षण पद्धति और सुविधाओं से लैस संस्थान

​संस्थान AISECT कॉलेज, तलवापारा, बैकुंठपुर (जिला-कोरिया) में संचालित किया जा रहा है। कक्षाओं का समय प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित है, ताकि विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई या अन्य कार्यों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी रुकावट के कर सकें।

विद्यार्थियों को मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:

  • 5 दिनों की निःशुल्क डेमो क्लास: नए विद्यार्थियों को संस्थान की बेहतरीन शिक्षण पद्धति को समझने के लिए पांच दिनों की कक्षाएं पूरी तरह मुफ्त दी जा रही हैं।
  • नियमित मूल्यांकन: आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ नियमित साप्ताहिक टेस्ट, विषय विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन और समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने की प्रतिबद्धता।
  • संदेह निवारण (डाउट क्लियरिंग) सत्र: कठिन विषयों के लिए विशेष डाउट क्लियरिंग सेशन और पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद रिविज़न क्लासेस।
  • अधिकारियों का मार्गदर्शन: दैनिक समसामयिकी (करेंट अफेयर्स) के साथ-साथ प्रत्येक सप्ताह परीक्षा में सफल चयनित अभ्यर्थियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक माहौल।

अनुभवी मार्गदर्शक: जिन्हें मिला है ‘छत्तीसगढ़ गौरव शिक्षा रत्न सम्मान’

​”न्यूनतम फीस एवं उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता” के सिद्धांत पर आधारित इस अनूठी पहल के पीछे संस्थान के संस्थापक व निर्देशक प्रशांत राजवाड़े का विशेष योगदान है।

​शैक्षणिक रूप से बी.ई. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) और एम.टेक. (थर्मल इंजीनियरिंग) की डिग्री धारक प्रशांत राजवाड़े खुद एक बेहद प्रतिभावान मार्गदर्शक हैं। उन्होंने CGPSC परीक्षा में लगातार 5 बार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा के लिए चयन प्राप्त किया और 2 बार साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक पहुंचे हैं, जिसमें उनकी ओवरऑल रैंक 266 रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके इसी समर्पण के लिए उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा “छत्तीसगढ़ गौरव शिक्षा रत्न सम्मान” से नवाजा जा चुका है, साथ ही जिला प्रशासन कोरिया द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान 2026 हेतु उनका नाम अनुमोदित किया गया है।

कार्य क्षेत्र व संकल्प: ग्रामीण एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना, नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सामाजिक समरसता के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए युवा वर्ग को प्रेरित करना।

सीटें सीमित, जल्द कराएं अपना पंजीयन

​यह संस्थान जिले के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और ग्रामीण अंचलों के प्रतिभावान युवाओं के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रहा है, जिससे उन्हें बड़े शहरों में जाकर लाखों रुपये खर्च करने की मजबूरी से मुक्ति मिली है। संस्थान प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है।

प्रवेश एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:

  • 81030 02356
  • 90394 26049
  • 81209 62569

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail