बिहार सदन में हुई शिष्टाचार भेंट, श्यामबिहारी जायसवाल बोले, नितिन नबीन का जीवन संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण की जीवंत मिसाल
नई पहल न्यूज नेटवर्क।नई दिल्ली/मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित बिहार सदन में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री नबीन को उनके नए और गरिमामयी दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
“संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है नया दायित्व”
भेंट के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने नितिन नबीन के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि उनका चयन संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने कहा:
“नितिन नबीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की एक ऐसी मिसाल है जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। छात्र राजनीति के दिनों से लेकर आज संगठन के इस शीर्ष पद तक पहुँचने के सफर में उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।“
छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा
माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी होने के नाते नितिन नबीन और स्वास्थ्य मंत्री के बीच प्रदेश के विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। श्री जायसवाल ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर और भी मजबूत होगी।
प्रधान संपादक | रविकांत सिंह राजपूत | बीते 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय। शुरुआत स्वदेश अखबार भोपाल से। हरिभूमि रायपुर में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। मनेन्द्रगढ़ में नईदुनिया और inh न्यूज़ चैनल में रिपोर्टिंग। बेहतर रिपोर्टिंग के लिए बच्चों के लिए कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ का मीडिया फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड से सम्मानित।

बेमेतरा के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए के गौरव पथ और नवीन विद्युत सब-स्टेशन की घोषणा; मुख्यमंत्री ने कहा—गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता नई ...
चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिलाई की ‘पाम कैरियर कंसल्टेंसी’ के संचालक प्रिंस कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटी के एडमिशन के नाम पर वसूले थे 21.80 लाख रुपये ...
कोरिया जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह की त्वरित पहल पर पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई नई पहल ...
पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित नवम प्रान्तीय कार्यकारिणी की तृतीय बैठक में छाया मनेंद्रगढ़ का दबदबा; प्रान्तीय अध्यक्ष प्रशांत गाँधी और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाजसेवा के नए संकल्पों ...
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विधायक संगीता सिन्हा के संग संस्कृति की छांव में खिलखिलाया बचपन नई पहल न्यूज नेटवर्क। बालोद। छत्तीसगढ़ के पावन लोकपर्व ‘पोला तिहार’ के अवसर पर संजाती और ...
सोशल मीडिया पर मिली जानकारी पर सीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, दूरभाष पर जाना शशिकांत का हाल-चाल; एम्स रायपुर में भर्ती कराकर 4 लाख की सहायता की स्वीकृत नई पहल ...