कल्याण का शताब्दी पर्व : सनातन संस्कृति के ‘शताब्दी प्रवाह’ का साक्षी बनेगा गोरखपुर, सीएम योगी करेंगे अध्यक्षता

Share this post:

हनुमान प्रसाद पोद्दार की 134वीं जयंती पर भव्य आयोजन; प्रो. राकेश सिन्हा और प्रो. संजय द्विवेदी समेत देश के शीर्ष विचारक जुटेंगे

नई पहल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर। भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नैतिक चेतना की संवाहक गीता प्रेस की सुप्रसिद्ध पत्रिका ‘कल्याण’ अपने गौरवमयी इतिहास के 100 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस ऐतिहासिक पड़ाव के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को गोरखपुर में ‘कल्याण शताब्दी समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सायं 4 बजे आयोजित होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

​यह शताब्दी समारोह गीता प्रेस के आधार स्तंभ और ‘कल्याण’ के संस्थापक संपादक भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार की 134वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात मूर्धन्य विद्वान और विचारक शिरकत करेंगे, जो ‘कल्याण’ की सौ वर्षों की अविराम वैचारिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा पर अपनी बात रखेंगे।

दिग्गज विचारकों का लगेगा महाकुंभ

​समारोह को वैचारिक और बौद्धिक दिशा देने के लिए देश की प्रमुख हस्तियां एक मंच पर होंगी। कार्यक्रम को मुख्य रूप से:

  • ​प्रो. राकेश सिन्हा (पूर्व सांसद व प्रख्यात विचारक)
  • ​डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना)
  • ​प्रो. संजय द्विवेदी (पूर्व महानिदेशक, भारतीय जन संचार संस्थान – IIMC)
  • डॉ. ओमजी उपाध्याय (निदेशक, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद – ICPR)

​संबोधित करेंगे और पत्रिका के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करेंगे।

एक सदी से घर-घर सनातन चेतना का संवाहक

​उल्लेखनीय है कि ‘कल्याण’ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का महासागर रही है। विगत 100 वर्षों से इस पत्रिका ने सनातन धर्म के मूल्यों, पौराणिक आख्यानों और नैतिक जीवन-शैली को जन-जन तक पहुँचाने में एक युगप्रवर्तक भूमिका निभाई है। शताब्दी समारोह के दौरान पत्रिका की इसी ऐतिहासिक यात्रा, उसके अमूल्य योगदान और समकालीन समाज में इसकी प्रासंगिकता पर व्यापक और गहन विमर्श होगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail