The specified slider id does not exist.

ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में आईं विधायक संगीता सिन्हा, अकलवारा में नवनिर्मित पुलिया का किया औचक निरीक्षण

Share this post:

पहली ही बारिश में धंसी पुलिया ने खोली निर्माण कार्य की पोल, विधायक ने जांच के बाद दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बालोद। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को लेकर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है। ग्राम अकलवारा के ग्रामीणों द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई नवनिर्मित पुलिया में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के तुरंत बाद विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पहली ही बारिश में पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पहली बारिश में ही बह गई गुणवत्ता, ग्रामीणों में हादसे का डर

निरीक्षण के दौरान अकलवारा के ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि हाल ही में हुई पहली बारिश ने ही पुलिया के दावों की हवा निकाल दी है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और घोर लापरवाही के कारण पुलिया धंसने व क्षतिग्रस्त होने लगी है। इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन स्कूली छात्र, किसान और मजदूरी पर जाने वाले ग्रामीण करते हैं। पुलिया के बदहाल होने से क्षेत्र के आवागमन पर खतरा मंडरा रहा है और लोग डर के साए में सफर करने को मजबूर हैं।

अधिकारियों की क्लास, गुणवत्ता जांच के सख्त आदेश

स्थल पर घटिया निर्माण और अनियमितता देखकर विधायक संगीता सिन्हा ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौके से ही लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से निर्माण की तकनीकी जांच कराने के आदेश दिए। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता के खून-पसीने की कमाई और सरकारी धन के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

​इस निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर साहू, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू ठाकुर और ब्लॉक सचिव गोदावरी साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail