The specified slider id does not exist.

‘लाशों पर राजनीति कर रहे बैज को शर्म आनी चाहिए’ — कुलगाम मुद्दे पर भड़कीं भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे

Share this post:

भूपेश सरकार के काले इतिहास की याद दिलाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर साधा तीखा निशाना; कहा— बस्तर में शहीद जवानों के शव गृह ग्राम तक नहीं पहुँचा पाई थी कांग्रेस सरकार

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के मजदूरों के शवों को लेकर शुरू हुई सियासत अब उग्र रूप ले चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार नक्सली हमले में शहीद हुए अपने जवानों का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्रामों में नहीं करा सकी, उस पार्टी के प्रदेश मुखिया बैज को आज लाशों पर घिनौनी राजनीति करते हुए शर्म से गड़ जाना चाहिए।

‘कांग्रेस की संवेदनशीलता तब वेंटीलेटर पर थी क्या?’

​भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने कहा कि किन्हीं विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण मजदूरों के शवों को तत्काल छत्तीसगढ़ न लाए जाने पर ‘रूदाली रूदन’ कर रहे दीपक बैज को अपनी ही सरकार का काला इतिहास खंगाल लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नक्सलियों की गीदड़ भभकियों के आगे मिमियाने वाली तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार बस्तर में शहीद हुए जवानों के शवों को बस्तर संभाग के भीतर उनके पैतृक गाँवों तक पहुँचाने में पूरी तरह नाकाम रही थी। शताब्दी पाण्डे ने सवाल दागा कि जब अपनी ही धरती के बेटों के बलिदान का यह अपमान हो रहा था, तब कांग्रेस और दीपक बैज की संवेदनशीलता किस वेंटीलेटर पर पड़ी थी?

जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और छलावे को पहचानती है

​श्रीमती पाण्डे ने जोर देकर कहा कि जो दल जवानों के सर्वोच्च बलिदान और सम्मान की रक्षा नहीं कर सका, उसके नेताओं को आज भाजपा की संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ सरकार पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, मजदूर और सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस सिर्फ संवेदनशील और दुखद घटनाओं पर निचले स्तर की राजनीति करना जानती है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता उनके इस दोहरे रवैये और छलावे को अच्छी तरह समझ चुकी है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail