आज का राशिफल, 16 नवंबर 2025: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का संयोग आज को खास बना रहा है। द्वादशी तिथि आज पूरे दिन-रात रहने के बाद भोर 4:48 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रीति योग भी कल सुबह 7:23 बजे तक शुभ फल देने वाला रहेगा। साथ ही आज देर रात 2:11 बजे तक हस्त नक्षत्र विराजमान है। इस ज्योतिषीय संयोग के बीच दोपहर 1:36 बजे सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से 12 राशियों पर खास प्रभाव पड़ेंगे, जिनमें से कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन स्थिर रहेगा, लेकिन आपको अपने निर्णयों में जल्दबाजी से बचना होगा। किसी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करते समय अनुभवी लोगों की सलाह बेहद काम आएगी। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, ऐसे में संयम से काम लेना जरूरी होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम है, नियमित दिनचर्या बनाए रखना लाभ देगा। वित्तीय मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, परंतु बड़े निवेश से फिलहाल बचना चाहिए।
वृषभ (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। आपकी छिपी हुई कलात्मक क्षमताएं आज खुलकर सामने आएंगी और लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। जो लोग कास्मेटिक, ब्यूटी या डिजाइनिंग के क्षेत्र में नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वकीलों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता का योग लेकर आया है-किसी महत्वपूर्ण केस की जिम्मेदारी आपके हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी सुकून महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज मिश्रित परिणामों वाला दिन है। कार्यक्षेत्र में आपको पहले की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। किसी भी स्थिति में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। सोने और चांदी के व्यापारियों को आज विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव का असर देखने को मिलेगा। बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से हानि हो सकती है। समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी और किसी आयोजन में आप सम्मानित भी हो सकते हैं।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है। किसी बड़ी डील, साझेदारी या अनुबंध को अंतिम रूप देने से पहले गहन विचार करें। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आईटी, सॉफ्टवेयर या स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, विशेषकर जो लोग लंबे समय से किसी पुराने दर्द या समस्या से परेशान थे। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको राहत मिलेगी और किसी पुराने उधार का पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके फैसलों की सराहना होगी। किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है-जल्दबाजी या लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। नौकरी और व्यापार में संतुलन बना रहेगा।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज का दिन उम्मीदों से कहीं बढ़कर परिणाम देने वाला है। आज आपके द्वारा शुरू किया गया हर काम सफलता की ओर अग्रसर होगा। यदि आप छोटे स्तर पर कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। बड़े भाई या पिता का सहयोग आपको मजबूत बनाएगा। आपकी ईमानदारी और सच्चाई आज आपकी सबसे बड़ी पूंजी बनेगी, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी तलाशने वालों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है, जो आगे चलकर बड़ा करियर मोड़ साबित होगा।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि प्रयासों का परिणाम फिलहाल थोड़ा देर से मिल सकता है। प्लास्टिक, पैकेजिंग या इससे जुड़े व्यवसाय में लगे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। रिश्तों में संयम आवश्यक है-छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि बनी रहेगी, लेकिन विवादित मुद्दों पर चुप रहना ही बेहतर होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का आपके ही राशि में गोचर बेहद शुभफलदायी रहेगा। करियर में उन्नति के व्यापक अवसर मिलेंगे और आपके कामों की प्रशंसा हर जगह होगी। बिजनेस से जुड़ी यात्राएं न सिर्फ सफल होंगी, बल्कि बड़े सौदे भी फाइनल हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलने से मनोबल बढ़ेगा। अगर आप किसी नए उद्योग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहद अनुकूल है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का छोटा-सा प्लान भी बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हर दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे प्रेरित होकर काम सीखना चाहेंगे। मार्केटिंग, सेल्स और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंट मिलने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों को आज कोई सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी बात मनवाने की जिद न करें।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू खुशियों से भरा रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शिक्षण और शोध कार्य से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या किसी विशेष मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए भी दिन शुभ है—बॉस से प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज भाग्य पूरी तरह साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज तेजी पकड़ेंगे और आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। व्यापार में तेज वृद्धि होगी और किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का प्रस्ताव भी मिल सकता है। नई साझेदारी के लिए भी समय अनुकूल है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और मानसिक संतुलन भी बेहतर होगा। आप पूरे दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आर्थिक रूप से सुधार के नए रास्ते खुलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। किसी अनुभवी कानूनी सलाहकार से सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें-किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार देने से नुकसान हो सकता है। कामकाज में थोड़ा धैर्य रखने से स्थिति बेहतर होगी।
About The Author














