The specified slider id does not exist.

सियासत के ‘सिकंदर’ के लिए ‘त्रिशक्ति’ का सरप्राइज : रायगढ़ में सिर्फ नारी शक्ति के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन

Share this post:

बजट के ‘मास्टरमाइंड’ के लिए पत्नी डॉ. अदिति का मास्टरस्ट्रोक,  मां कौशल्या और बहू मंजू के साथ मिलकर रचा अभूतपूर्व पॉलिटिकल-इमोशनल कनेक्ट

नई पहल न्यूज नेटवर्क| रायगढ़। छत्तीसगढ़ की सियासत के सबसे चमकते सितारे, पूर्व नौकरशाह और सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन इस बार महज़ एक केक काटने या बधाई संदेशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने रायगढ़ की धरती पर एक नया राजनीतिक और सामाजिक इतिहास रच दिया। अमूमन राजनेताओं के शक्ति प्रदर्शन का गवाह बनने वाले उनके जन्मदिन को इस बार ओपी के घर की ‘त्रिशक्ति’— मां कौशल्या देवी, पत्नी डॉ. अदिति पटेल और बहू मंजू चौधरी — ने एक बेहद अनूठे और भावुक उत्सव में तब्दील कर दिया।

वित्त मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ में आयोजित इस गरिमामयी समारोह की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खूबी यह रही कि यह ‘प्योरली विमेन-ओनली’ कार्यक्रम था। पंडाल से लेकर मंच तक, सिर्फ और सिर्फ ‘नारी शक्ति’ की हुंकार थी, जिसने इस जन्मदिन को ‘पॉलिटिकल माइलेज’ के साथ-साथ एक गहरा ‘इमोशनल कनेक्ट’ दे दिया।

डॉ. अदिति पटेल: इस भव्य आयोजन की ‘साइलेंट कमांडर’ और नीति-निर्धारक

​विधानसभा में आंकड़ों की बाजीगरी दिखाने वाले और छत्तीसगढ़ की वित्तीय सेहत सुधारने वाले ओपी चौधरी के इस ‘बर्थडे सरप्राइज’ की असली स्क्रिप्ट राइटर उनकी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल थीं। डॉ. अदिति इस पूरे कार्यक्रम की रणनीतिकार और नीति-निर्धारक रहीं। उन्होंने परदे के पीछे रहकर भाजपा महिला मोर्चा की टोली के साथ मिलकर एक ऐसा ताना-बाना बुना, जिसने रायगढ़ की हजारों महिलाओं को एक मंच पर ला खड़ा किया। कार्यक्रम की भव्यता और अनुशासन यह बताने के लिए काफी था कि डॉ. अदिति न सिर्फ घर, बल्कि संगठन के स्तर पर भी कितनी कुशल प्रबंधक हैं।

साये की तरह साथ: बजट स्पीच से लेकर आम दिनचर्या तक ‘ओपी’ की ताकत

​रायगढ़ के गलियारों से लेकर रायपुर के मंत्रालय तक, डॉ. अदिति और ओपी चौधरी की बॉन्डिंग की मिसालें दी जाती हैं। डॉ. अदिति अपने पति के साथ हमेशा एक साये की तरह, उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी दिखती हैं।

  • वो ऐतिहासिक पल: जब वित्त मंत्री के रूप में ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का तकदीर बदलने वाला बजट पेश कर रहे थे, तब डॉ. अदिति विधानसभा की दीर्घा में बेहद एकाग्रचित्त होकर अपने पति के एक-एक शब्द को सुन रही थीं।
  • मीडिया के सामने खुलकर तारीफ: बजट निर्माण के पीछे की रात-रात भर जागने वाली कहानियों और चुनौतियों को जब डॉ. अदिति मीडिया के सामने साझा करती हैं, तो उनकी आंखों में पति की प्रशासनिक और राजनीतिक सूझबूझ के लिए अगाध सम्मान और गर्व साफ झलकता है।

मां का आशीष, पत्नी का का साथ और ‘पिंक’ आमंत्रण की चर्चा

इस आयोजन की रूह बेहद पारिवारिक और सांस्कृतिक थी। होटल एकॉर्ड इंटरनेशनल में आयोजित इस समारोह में जब मां कौशल्या देवी और बहू मंजू चौधरी ने डॉ. अदिति के साथ मिलकर रायगढ़ की माताओं-बहनों की मौजूदगी में ओपी चौधरी की लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना की, तो माहौल बेहद भावुक हो उठा।

​इस बीच, सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का डिजिटल इनविटेशन कार्ड जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। सौम्य गुलाबी और सुनहरे रंग के इस बेहद खूबसूरत कार्ड पर ‘विशेष रूप से महिलाओं के लिए’ लिखा है, जिस पर मुस्कुराते हुए ओपी चौधरी की तस्वीर है और निवेदक के रूप में उनकी मां, भाभी और पत्नी (कौशल्या, मंजू, अदिति) का नाम दर्ज है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल: यह जन्मदिन नहीं, ‘साइलेंट मैजिक’ है!

​राजनीतिक पंडितों की मानें तो डॉ. अदिति और परिवार द्वारा प्लान किया गया यह कार्यक्रम महज एक जन्मदिन का जश्न नहीं है। यह रायगढ़ विधानसभा में महिलाओं के बीच ओपी चौधरी की पैठ को अभेद्य किला बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और प्रभावी ‘साइलेंट स्ट्रोक’ है। आधी आबादी को इस तरह सीधे दिल से जोड़ना, आने वाले समय में ओपी चौधरी की राजनीतिक यात्रा को और भी मजबूती प्रदान करेगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail