The specified slider id does not exist.

कोरिया में आदिवासी छात्रा पूजा पैकरा को न्याय दिलाने पुलिस परिवार उतरा सड़क पर

Share this post:

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

कोरिया। जिले की आदिवासी छात्रा पूजा पैकरा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज पुलिस परिवार स्वयं सड़कों पर उतर आया। इस विरोध प्रदर्शन ने जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मामले में नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि जब मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, तब भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

गुलाब कमरो ने कहा कि यदि समाज की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले पुलिसकर्मी का अपना परिवार ही न्याय के लिए आंदोलन करने को मजबूर हो जाए, तो यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस परिवार की बेटी सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी स्वाभाविक रूप से चिंता उत्पन्न होती है।

उन्होंने मांग की कि मामले में कानून के अनुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाया जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने भी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि न्याय में देरी से आम लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होता है।
पुलिस परिवार और स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में पीड़ित छात्रा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail