नितिन की ‘नवीन’ टीम में छत्तीसगढ़ का डंका : महिला मोर्चा और सोशल मीडिया विंग की कमान अब छत्तीसगढ़ के हाथ

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर / नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची में संगठन ने ‘नवीन’ तेवर दिखाते हुए कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ को बेहद खास और निर्णायक भूमिकाएं सौंपी गई हैं।भाजपा केंद्रीय संगठन ने राज्य के दो दिग्गज चेहरों पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के दो प्रमुख विभागों की कमान सौंपी है।

नितिन की ‘नवीन’ टीम में छत्तीसगढ़ को मिले ये 2 बड़े पद:

  • महिला मोर्चा (राष्ट्रीय अध्यक्ष): छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी को भाजपा के ‘महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष’ नियुक्त किया गया है। देशभर में महिला मतदाताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूती देने की पूरी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। रूपकुमारी चौधरी महासमुन्द लोकसभा से सांसद है।
  • सोशल मीडिया विंग (राष्ट्रीय संयोजक): डिजिटल मोर्चे पर पार्टी की धार तेज करने के लिए छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को भाजपा का ‘सोशल मीडिया संयोजक’ बनाया गया है। देशभर में पार्टी के डिजिटल अभियानों की कमान अब छत्तीसगढ़ से संचालित होगी। म्हस्के सीजीएमएससी के अध्यक्ष है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुईं नियुक्तियां

​पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

​’नितिन की नवीन टीम’ में छत्तीसगढ़ को महिला मोर्चा और सोशल मीडिया जैसे दो सबसे सक्रिय और प्रभावी विभागों का नेतृत्व मिलने से प्रदेश भाजपा में भारी उत्साह है। पार्टी नेताओं का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व का यह फैसला राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कद को साफ बयां करता है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक संपन्न : गर्मी के दिनों में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए मनेंद्रगढ़ शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, समाजसेवी मनीष गोयल ‘मंच प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail