चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, 9 अप्रैल से शुरू होगा मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे, देश भर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू
नई पहल न्यूज नेटवर्क । नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों— पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी तारीखों का विवरण साझा करते हुए बताया कि मतदान की प्रक्रिया अप्रैल में संपन्न होगी और मतगणना 4 मई को की जाएगी।
प्रमुख राज्यों का चुनावी शेड्यूल:
- पश्चिम बंगाल (2 चरण): * वोटिंग: 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026
- नतीजे: 4 मई
- तमिलनाडु (1 चरण): * वोटिंग: 23 अप्रैल 2026
- नतीजे: 4 मई
- केरल, असम और पुडुचेरी (1 चरण): * वोटिंग: 9 अप्रैल 2026
- नतीजे: 4 मई
आचार संहिता लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनावों को निष्पक्ष और हिंसा मुक्त संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की जाएगी, विशेषकर पश्चिम बंगाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
किसकी साख दांव पर ?
इन चुनावों को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है। असम और पुडुचेरी में भाजपा नीत NDA अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, वहीं पश्चिम बंगाल में TMC, केरल में LDF और तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है।
नई पहल न्यूज़ की टीम इन चुनावों की पल-पल की अपडेट आप तक पहुँचाती रहेगी।
About The Author














