नशे के सौदागरों के सरपरस्त आज किस मुंह से दे रहे उपदेश : भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे

Share this post:

जगदलपुर-रायपुर ‘गांजा हाइवे’ पर कसा शिकंजा, कांग्रेस काल में राज्य बना था डंपिंग यार्ड : भाजपा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के बयानों पर करारा पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिनके कार्यकाल में नशे का अवैध कारोबार फला-फूला और जिन्होंने खुद नशे के सौदागरों को राजनीतिक संरक्षण दिया, वे आज किस नैतिकता और मुंह से नशे पर बात कर रहे हैं?

​भाजपा प्रवक्ता ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में छत्तीसगढ़ को मादक पदार्थों का ‘डम्पिंग यार्ड’ बना दिया गया था।

​थानेदार भी थे संलिप्त, अब तस्करों पर चौतरफा प्रहार

​शताब्दी पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस राज में स्थिति इतनी शर्मनाक थी कि पुलिस थानेदार तक शराब और सूखे नशे के कारोबार में खुलेआम संलिप्त पाए जाते थे। वहीं, वर्तमान भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशन में नशाखोरी व अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य में गठित ‘नारकोटिक्स ब्यूरो’ और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटे हैं।

​‘गांजा हाइवे’ की टूटी कमर

​पूर्ववर्ती सरकार के दौरान तस्करी के स्थापित रुट का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा:

​”कांग्रेस सरकार के समय जगदलपुर से लेकर रायपुर तक का मार्ग गांजे की तस्करी का एक ‘नेशनल हाइवे’ बन चुका था, जिससे बेरोक-टोक नशे की खेप पहुंचाई जाती थी। लेकिन हमारी सरकार आते ही इस अवैध रूट की निगरानी कड़ी कर तस्करी के पूरे तंत्र पर ताला लगा दिया गया है।”

​2047 तक ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प

​भाजपा प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व में देशभर में नशा मुक्ति का ऐतिहासिक अभियान चल रहा है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार वर्ष 2047 तक ‘नशा मुक्त भारत’ और 2029 तक के चरणबद्ध लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail