The specified slider id does not exist.

बड़ी खबर : आरंग एसडीएम की बड़ी कार्रवाई का दिखा असर ! जेल वारंट जारी होते ही फूले हाथ-पांव, पूर्व सरपंच ने सरेंडर की गबन की राशि; ₹2.09 लाख सरकारी खजाने में जमा

Share this post:

एसडीएम अभिलाषा पैकरा के कड़े तेवरों से हड़कंप, बाकी तीन पूर्व सरपंच भी जेल जाने के डर से राशि जमा कराने की जुगत में जुटे

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर/आरंग। विकास कार्यों के नाम पर शासकीय धन का दुरुपयोग करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा का चाबुक ऐसा चला है कि पूरे प्रशासनिक और राजनैतिक महकमे में तहलका मच गया है। सख्त रवैया अपनाते हुए जैसे ही एसडीएम कोर्ट ने 4 पूर्व सरपंचों के खिलाफ जेल वारंट जारी किया, वैसे ही गबनबाजों के हाथ-पांव फूल गए। इस कड़ी कार्रवाई का सीधा और बड़ा असर अब जमीन पर दिखने लगा है। मामले का खुलासा करते हुए स्वयं आरंग एसडीएम एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अभिलाषा पैकरा ने बताया कि जेल भेजे जाने की कार्रवाई शुरू होते ही राखी गांव की पूर्व सरपंच चितरेखा साहू ने तत्काल 2 लाख 9 हजार रुपये की पूरी बकाया राशि सरकारी खजाने में जमा कर दी है।

एसडीएम अभिलाषा पैकरा की कार्रवाई से मचा हड़कंप, बाकी डिफाल्टरों में भी खौफ

​पंचायती राज अधिनियम के तहत आरंग अनुविभाग के इतिहास में इसे अब तक की सबसे कड़क और बेमिसाल कार्रवाई माना जा रहा है। एसडीएम अभिलाषा पैकरा की इस ताबड़तोड़ और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के उन सभी तत्वों में खौफ बैठ गया है जो सरकारी पैसे को अपनी जागीर समझते थे। एसडीएम पैकरा ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जनता के पैसे की एक-एक पाई वसूल की जाएगी। राखी गांव की पूर्व सरपंच द्वारा राशि जमा कराए जाने के बाद अब बाकी बचे तीन पूर्व सरपंचों पर भी जेल जाने का तगड़ा दबाव बन गया है। एसडीएम ने बताया कि कड़ी कार्रवाई के डर से बाकी अन्य डिफाल्टर पूर्व सरपंच भी अब अपनी राशि जमा कराने की तैयारी में जुट गए हैं।

इन तीन पूर्व सरपंचों पर टिकी हैं निगाहें, जल्द जमा नहीं की राशि तो जाएंगे सीधे जेल:

​एसडीएम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद अब बाकी बचे इन तीन पूर्व सरपंचों के पास जेल जाने से बचने के लिए राशि जमा करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है:

  1. गोपाल चतुर्वेदी (पूर्व सरपंच, नकटा): इनसे 18,23,880 रुपये की भारी-भरकम राशि वसूली जानी बाकी है।
  2. रोशन मिश्रा (पूर्व सरपंच, देवदा): इनसे सबसे बड़ी रकम 18,84,773 रुपये और 50,300 रुपये की वसूली होनी है।
  3. राजकुमारी साहू (पूर्व सरपंच, नगपुरा): इनसे 4.09 लाख रुपये की वसूली की जानी शेष है।

या तो सरकारी खजाने में पैसा लौटाओ, या केंद्रीय जेल में काटो दिन रात !

​एसडीएम अभिलाषा पैकरा ने आरंग, राखी और मंदिरहसौद थाना प्रभारियों को पहले ही सख्त निर्देश दे रखे हैं कि जिन पूर्व सरपंचों ने राशि जमा नहीं की है, उन्हें तत्काल अभिरक्षा में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा जाए। जेल अधीक्षक को जारी वारंट के मुताबिक, इन डिफाल्टरों को अधिकतम 30 दिनों के लिए सिविल जेल में बंद रखा जाएगा। राहत की एकमात्र शर्त यही है कि जब ये पूरी बकाया राशि नकद जमा कर देंगे, तभी इन्हें तत्काल रिहाई मिलेगी। राखी की पूर्व सरपंच चितरेखा साहू ने बुद्धिमानी दिखाते हुए राशि जमा कर दी है, लेकिन बाकी तीन पूर्व सरपंचों पर अभी भी केंद्रीय जेल रायपुर की सलाखों के पीछे जाने का खतरा पूरी तरह मंडरा रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail