प्रशासनिक फेरबदल का अजीबो-गरीब कारनामा : रिटायरमेंट से महज 5 दिन पहले एमसीबी कार्यपालन अभियंता का ट्रांसफर, महकमे में मचा हड़कंप

Share this post:

महज 5 दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाले इंजीनियर एन.सी. सिंह को मनेन्द्रगढ़ से बिलासपुर भेजने पर उठे गंभीर सवाल; अधिकारी भी हैरान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग (WRD) में एक ऐसा हैरान करने वाला प्रशासनिक वाकया सामने आया है जिसने मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विभाग द्वारा हाल ही में जारी 15 अभियंताओं की नई पदस्थापना सूची में मनेंद्रगढ़ से जुड़े एक ऐसे अधिकारी का तबादला कर दिया गया है, जिनकी सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) में अब महज 5 दिन का वक्त बचा है। विदाई की दहलीज पर खड़े अधिकारी को अचानक नए स्थान पर भेजने के इस अजीबोगरीब फैसले ने विभागीय व्यवस्था पर बड़े और गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मनेंद्रगढ़-भरतपुर से बिलासपुर किया गया ट्रांसफर

​सामने आई तबादला सूची के अनुसार, जल संसाधन विभाग ने कार्यपालन अभियंता एन.सी. सिंह को मनेंद्रगढ़-भरतपुर से स्थानांतरित कर कार्यालय मुख्य अभियंता, मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर भेजा है। चौंकाने वाली बात यह है कि शासकीय सेवा के अंतिम पड़ाव पर खड़े एन.सी. सिंह के पास नौकरी के अब केवल पांच दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे वक्त में मनेंद्रगढ़ से उनका यह तबादला आदेश जारी होना विभागीय समन्वय और फाइलों की खानापूर्ति की पोल खोल रहा है।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी, अब मामले के परीक्षण का दावा

​मनेंद्रगढ़ क्षेत्र से जुड़े इस हास्यास्पद और चर्चा का विषय बने तबादले के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। जब इस बारे में विभागीय गलियारों में चर्चा हुई, तो जिम्मेदारों का भी यही कहना था कि “यह आखिर कैसे हो गया?” अब इस गंभीर लापरवाही के उजागर होने के बाद मामले के परीक्षण की बात कही जा रही है, लेकिन तब तक यह आदेश प्रशासनिक व्यवस्था की सुस्ती को उजागर करने के लिए काफी है। 

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail