ज्ञानवी का ज्ञान : 6 साल की मासूम ज्ञानवी की सूझबूझ ने बचाई जानें : जमदुआरी घाट हादसे में घायलों से मिले पूर्व विधायक गुलाब कमरो

Share this post:

समय पर मोबाइल से परिजनों को दी दुर्घटना की सूचना; पूर्व विधायक ने बच्ची की हिम्मत की सराहना की, घायलों के बेहतर इलाज और मुआवजे की उठाई मांग

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बैकुंठपुर /कोरिया जिले के जामदवारी घाट में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 6 साल की मासूम बच्ची की सूझबूझ और साहस की चौतरफा तारीफ हो रही है। हादसे का शिकार हुए खोगापानी कोल दफाई निवासी यात्रियों में शामिल 6 वर्षीय बच्ची ज्ञानवी ने दुर्घटना के तुरंत बाद घबराने के बजाय अदम्य साहस दिखाया और अपने मोबाइल के जरिए तत्काल परिजनों को घटना की सूचना दी। ज्ञानवी की इस तत्परता की वजह से ही परिजन समय रहते मौके पर पहुँच सके और तुरंत राहत कार्य संभव हो सका।

अस्पताल पहुँचकर पूर्व विधायक ने जाना हाल-चाल

​घटना की जानकारी मिलते ही भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो अपने साथियों के साथ तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुँचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

​इस दौरान उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से सीधी बातचीत की और दूरभाष (फोन) के माध्यम से भी उच्च अधिकारियों से संपर्क कर घायलों को त्वरित व बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

नन्हीं ज्ञानवी की हिम्मत और सूझबूझ को सराहा

​पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने हादसे के बीच अदम्य साहस और समझदारी का परिचय देने वाली नन्हीं ज्ञानवी से विशेष रूप से मुलाकात की। उन्होंने मासूम बच्ची के हौसले की सराहना करते हुए कहा, “इतने बड़े हादसे के बाद भी ज्ञानवी ने जिस समझदारी और तत्परता से परिजनों को फोन कर सूचना दी, वह वाकई मिसाल है। बच्ची की इस सूझबूझ ने राहत कार्य में बड़ा योगदान दिया है।”

शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग

​पूर्व विधायक ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस दुर्घटना से प्रभावित पीड़ितों और मृतकों के शोकाकुल परिजनों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

​“6 साल की नन्हीं ज्ञानवी ने साबित कर दिया कि हिम्मत और सूझबूझ उम्र की मोहताज नहीं होती। उसकी एक कॉल ने समय रहते परिजनों तक मदद पहुँचाई।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail