नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के सुपुत्र, युवाओं के लोकप्रिय नेता सूरज चरणदास महंत का जन्मदिन 1 सितंबर को ‘सेवा, समर्पण और संस्कार’ के भाव के साथ ‘सेवा दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनसेवा, धार्मिक अनुष्ठान और युवा कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।
दिनभर के कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल
- सुबह 10:00 बजे (घंटाघर चौक): स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहूदास महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
- सुबह 10:30 बजे (मेडिकल कॉलेज अस्पताल): स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, कोरबा में मरीजों का हाल-चाल जानकर फल वितरण किया जाएगा।
- दोपहर 12:00 बजे (शिव मंदिर, पाली): पाली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक।
- दोपहर 12:45 बजे (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाली): पाली अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।
- दोपहर 01:30 बजे (मंगल भवन, पाली): युवा कार्यकर्ताओं द्वारा सूरज महंत का भव्य स्वागत एवं स्वल्पाहार समारोह।
- शाम 04:00 बजे (कुसमुंडा): कुसमुंडा आगमन पर स्थानीय युवाओं द्वारा आतिशबाजी व गाजे-बाजे के साथ आत्मीय अभिनंदन।
- शाम 04:30 बजे (छत्तीसगढ़ महतारी चौक, कुसमुंडा): मुख्य स्वागत कार्यक्रम।
- शाम 06:00 बजे (माँ सर्वमंगला मंदिर): माँ सर्वमंगला एवं हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
- रात 07:00 बजे (सांसद निवास): पारिवारिक सदस्यों व वरिष्ठजनों से आशीर्वाद ग्रहण करेंगे एवं कार्यकर्ता साथियों से भेंट-मुलाकात करेंगे।
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
अपनी सहजता, सरलता और मृदुभाषी छवि के कारण युवाओं के बीच खास पहचान रखने वाले सूरज चरणदास महंत के जन्मदिन को लेकर कोरबा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवा और वरिष्ठ जन शामिल होंगे।

About The Author










































