The specified slider id does not exist.

छात्र परिषद ने संभाली नेतृत्व की कमान: एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टीचर समारोह संपन्न

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टीचर समारोह का गरिमामय आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नव-निर्वाचित छात्र परिषद को उनके पदों की शपथ दिलाई गई।

​दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे, सुलेमान खान एवं अवनीश पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

काव्य दुग्गर हेड बॉय और आयुषी सिंह बनीं हेड गर्ल

पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आयोजित छात्र परिषद निर्वाचन में मतदान के माध्यम से काव्य दुग्गर को हेड बॉय और आयुषी सिंह को हेड गर्ल चुना गया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट व्यक्तित्व, शैक्षणिक उपलब्धियों और खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का मान बढ़ाया है।

हाउस कैप्टन और पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

​कार्यक्रम में अन्य प्रमुख पदों पर निर्वाचित विद्यार्थियों को बैज पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई:

  • अचीवर्स हाउस: कैप्टन अभिनव दास व खुशबू; वाइस कैप्टन नील सेतुआ व वैष्णवी सेन
  • प्रोग्रेसर्स हाउस: कैप्टन आयुष अग्रवाल व सृष्टि सिंह; वाइस कैप्टन मोहिल अग्रवाल व अर्पणा लकड़ा
  • मोटिवेटर्स हाउस: कैप्टन युवराज सिंह ठाकुर व अनन्या सिंह; वाइस कैप्टन अभिनव प्रकाश कक्कड़ व अनुष्का दीवान
  • इनोवेटर्स हाउस: कैप्टन शौर्य कुमार अग्रवाल व कृति दुबे; वाइस कैप्टन हर्ष सिंह व स्मिता ठाकुर
  • अन्य प्रमुख पद: आदर्श कुमार रजक (स्पोर्ट्स कैप्टन), मोहम्मद वकार अली (वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन), मानसी यादव (कल्चरल कैप्टन), मान्यता पांडेय (क्रिएटिविटी कैप्टन), अनुरुद्ध कुमार सोनी व मन्नत अरोरा (डिसिप्लिन कैप्टन), चिराग अग्रवाल (एजुकेशन सेक्रेटरी)

शिक्षकों और समन्वयकों को भी मिले दायित्व

​शिक्षिका रूबी पासी को चीफ कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। प्राइमरी कोऑर्डिनेटर के रूप में सालेहा परवीन व निकहत अहमद, मिडिल स्कूल में बुद्धेश्वर जायसवाल, सेकेंडरी में मनोज केशरवानी, सीनियर सेकेंडरी में पुष्पराज वर्मा, डिसिप्लिन में गुलशन कुमार मेरसा, प्रिया चक्रबोर्ती, शिवानंद वर्मा व प्रियंका शाह, आईसीटी में नागमणि पिंटू तथा कल्चरल कोऑर्डिनेटर के रूप में सोनम निषाद को दायित्व सौंपे गए।

नेतृत्व केवल पद नहीं, जिम्मेदारी का नाम: डॉक्टर खरे

मुख्य अतिथि जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल पेश करना है। वहीं विद्यालय के संचालकगण—डॉ. एस.के. सिन्हा, मीनू सिन्हा, आशीष कक्कड़, आशी कक्कड़, संजीव ताम्रकार, ज्योति ताम्रकार, प्रशांत अग्रवाल और तोशी अग्रवाल ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

​कार्यक्रम का मंच संचालन निकहत अहमद एवं इरफान खातून ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail